छतरपुर

जबलपुर-कानपुर हाईवे में तेज रफ्तार ट्राला ने कार को मारी टक्कर, मौके पर एक की मौत

Accident News: मध्यप्रदेश के जबलपुर-कानपुर नेशनल हाईवे में भीषण हादसा हुआ है। जिसमें एक की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है।

less than 1 minute read
Nov 07, 2024

Accident News: मध्यप्रदेश के जबलपुर-कानपुर नेशनल हाईवे में बड़ा हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार ट्राले ने कार को सामने से टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह पूरा मामला बक्सवाहा थाना के अंतर्गत कैरो का बताया जा रहा है। जहां 30 वर्षीय रोहित शर्मा की हादसे में मौत हो गई है। वहीं 22 वर्षीय सम्यक जैन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सम्यक जैन सागर में आयोजित हुआ पुलिस भर्ती प्रक्रिया की रेस में हिस्सा लेने के लिए गया हुआ था। हादसे के वक्त वह गाड़ी के अंदर सो रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सवाहा पहुंचाया गया है। घटना के बाद से ट्राले का चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए हैं। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया है। इसके अलावा ट्राला के मालिक से संपर्क कर चालक और क्लीनर की जानकारी जुटाई जा रही है।

Updated on:
07 Nov 2024 08:54 pm
Published on:
07 Nov 2024 08:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर