छतरपुर

आंखें मूंद- हाथ जोड़े खड़े रहे अनंत अंबानी, बागेश्वर धाम में करते रहे प्रार्थना

Anant Ambani performed Havan - बागेश्वर सरकार ने कराए दिव्य दर्शन एवं यज्ञ-हवन, आंखें बंदकर कुछ देर तक ध्यान भी लगाया
2 min read
Jul 03, 2026
Anant Ambani performed a Yajna Havan at Bageshwar Dham
Anant Ambani - बागेश्वर धाम में अनंत अंबानी ने यज्ञ-हवन किया- Image Patrika

Anant Ambani - देश के प्रमुख उद्योगपति अंबानी घराने के अनंत अंबानी गुरुवार को मध्यप्रदेश आए। वे विशेष विमान से खजुराहो आए और एयरपोर्ट से छतरपुर जिले के विख्यात धर्मस्थल बागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गए। अनंत अंबानी ने यहां पंडित धीरेंद्र शास्त्री से भेंट की। बाद में उनके सानिध्य में पूजा पाठ की और कन्याओं से आशीर्वाद लेकर दक्षिणा भी दी। अनंत अंबानी के बागेश्वर धाम पहुंचने पर बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्हें पूरा परिसर घुमाया व प्रमुख स्थानों का परिचय देते हुए बालाजी के दर्शन भी कराए। पूजा के दौरान अनंत अंबानी आंखें मूंदकर भगवान से प्रार्थना करते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अनंत अंबानी को विशाल मुद्गर भेंट किया

बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अंग वस्त्र के साथ अनंत अंबानी का स्वागत किया। उन्हें बलजीबी रुद्राक्ष की माला भेंट की। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अनंत अंबानी को विशाल मुद्गर भी भेंट किया। दोनों ने मुद्गर के साथ तस्वीर खिंचवाई।

अंबानी को श्री बागेश्वर बालाजी भगवान के दर्शन कराए

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अनंत अंबानी को श्री बागेश्वर बालाजी भगवान, सन्यासी बाबा एवं प्रेतराज सरकार के पावन दर्शन कराए। बागेश्वर सरकार ने उन्हें बागेश्वर बालाजी भगवान और सन्यासी बाबा प्रेतराज सरकार की महिमा के बारे में भी अवगत कराया।

अनंत अंबानी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में पवित्र आहुतियां अर्पित कीं

दर्शन के बाद बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री एवं अनंत अंबानी ने श्रीबागेश्वर बालाजी भगवान की आरती कर देश, धर्म और जनकल्याण की मंगलकामना के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद दोनों यज्ञशाला पहुंचे। जहां अनंत अंबानी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में हवन की पवित्र आहुतियां अर्पित कीं। पूरा अनुष्ठान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कराया।

काशी से आए विद्वान ब्राह्मणों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद भी लिया

अनंत अंबानी ने इस दौरान 11 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्हें दक्षिणा भी भेंट की। इसके साथ ही अनंत अंबानी ने काशी (वाराणसी) से आए विद्वान ब्राह्मणों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद भी लिया।

खजुराहो एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने किया स्वागत

इससे पहले उद्योगपति अनंत अंबानी विमान से खजुराहो एयरपोर्ट आए। यहां अनेक जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर अनंत अंबानी को पुष्पगुच्छ भेंट किए गए। बागेश्वर धाम सेवा समिति के सदस्यों ने भी एयरपोर्ट पर उन्हें सम्मानित किया। खजुराहो एयरपोर्ट से अनंत अंबानी सीधे बागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गए थे। उनके आगमन पर बागेश्वर धाम के साथ ही आसपास भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।

खबर अपडेट की जा रही है…

Updated on:
03 Jul 2026 08:01 am
Published on:
03 Jul 2026 07:34 am
Also Read
View All
बीजेपी विधायक के करीबी की दबंगई, छतरपुर में 15 दलित परिवारों की जमीन कब्जाने की कोशिश

सागर में 70 फीसदी काम पूरा, छतरपुर में अब भी इंतजार: एनएचएआई की लचर व्यवस्था के कारण 2653 करोड़ की कबरई-सागर हाइवे परियोजना का निर्माण कार्य अधर में, प्रोजेक्ट मैनेजर की कुर्सी एक माह से खाली

शराब की 20 बड़ी दुकानों के ठेके निरस्त, छतरपुर में आबकारी विभाग की कार्रवाई से हड़कंप

‘पहचान बदली, पति का नाम बदला’, छतरपुर में फर्जी आधार कार्ड से बेच दी करोड़ों की जमीन

छतरपुर में कागजी हरियाली का खेल- फोटो-ऑप बनकर रह गया पौधारोपण अभियान, 23 लाख खर्च के बाद भी 70 प्रतिशत पौधों ने तोड़ा दम, अब फिर 40 लाख फूंकने की तैयारी