छतरपुर

BAGESHWAR DHAM में 251 कन्या विवाह महा महोत्सव आज, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु देंगी आर्शीवाद

इन बेटियों को एक खुशहाल जीवन की शुरुआत देने का है। इस महोत्सव में देश की राष्ट्रपति दोपद्री मुर्मु बेटियों को आर्शीवाद देने आ रही हैं।

2 min read
Feb 26, 2025
विवाह समारोह के लिए सजाया धाम

छतरपुर. बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के पर्व पर विशाल कन्या विवाह महा महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन में कुल 251 बेटियों का विवाह होगा, जिसमें 108 बेटियां आदिवासी समाज से और 143 बेटियां अन्य समाजों से चुनी गई हैं। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य समाज में बेटी की स्थिति को सशक्त बनाना है, और इन बेटियों को एक खुशहाल जीवन की शुरुआत देने का है। इस महोत्सव में देश की राष्ट्रपति दोपद्री मुर्मु बेटियों को आर्शीवाद देने आ रही हैं।

1000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि इस बार 1000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनकी बारीकी से जांच के बाद 251 बेटियों को विवाह के लिए चयनित किया गया है। इन बेटियों का चयन विभिन्न मानदंडों के आधार पर किया गया है। एक महीने की मेहनत से 60 लोगों की टीम ने गांव-गांव जाकर इन बेटियों की पहचान की और सर्वे के बाद सूची तैयार की। इस चयन में वे बेटियां भी शामिल हैं जो अनाथ हैं, माता-पिता के बिना हैं, या जिनके परिवार में कोई गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। कई बेटियां दिव्यांग भी हैं, जबकि 87 बेटियां ऐसे अत्यंत गरीब परिवारों से हैं जहां के माता-पिता कामकाजी स्थिति में नहीं हैं या किसी गंभीर बीमारी से पीडि़त हैं। इन बेटियों के लिए बागेश्वर धाम का यह आयोजन उम्मीद की एक किरण है, जो उनके जीवन में खुशियों की नई शुरुआत करेगा।

नौ राज्यों से चयनित 251 बेटियां


इस विशाल आयोजन में बेटियों का चयन केवल छतरपुर या मध्य प्रदेश से ही नहीं हुआ, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से आवेदन आए थे। कुल नौ राज्यों से बेटियों का चयन किया गया है। इनमें मध्य प्रदेश से 209 बेटियां हैं, जबकि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, बिहार, झारखंड, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से भी बेटियां चुनी गई हैं।

Published on:
26 Feb 2025 11:06 am
Also Read
View All

अगली खबर