छतरपुर

भाजपा ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष को बना दिया सदस्य, भेजा आमंत्रण मैसेज

छतरपुर. भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को छतरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल उन्हें भाजपा की ओर से सदस्यता का मैसेज प्राप्त हुआ है। जिसके बाद उन्होंने इसे लेकर भाजपा को आड़ेहाथो लिया है।

2 min read
Oct 20, 2024
जिला अध्यक्ष कांग्रेस को आया मैसेज

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले भाजपा जबरदस्ती बना रही सदस्य

छतरपुर. भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर रविवार को छतरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल उन्हें भाजपा की ओर से सदस्यता का मैसेज प्राप्त हुआ है। जिसके बाद उन्होंने इसे लेकर भाजपा को आड़ेहाथो लिया है। जानकारी के अनुसार भाजपा की ओर से अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल को सदस्यता अभियान के तहत एक संदेश भेजा गया है, जिसमें भाजपा द्वारा पटेल को पार्टी का सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। जिसके बाद इस संदेश पर महाप्रसाद पटेल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

दरअसल महाप्रसाद पटेल ने भाजपा के इस अभियान को जबरदस्ती और हास्यास्पद करार दिया है। इसक साथ ही उन्होंने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भाजपा बिना सहमति के लोगों को अपना सदस्य बना रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा का सदस्य बनने के लिए कोई भी राजी नहीं है, भाजपा सामान्य वर्ग के साथ अन्याय कर रही है। दरअसल उनका कहना है कि भाजपा द्वारा जबरदस्ती इसलिए की जा रही है क्योंकि लोग स्वेच्छा से भाजपा की सदस्यता नहीं ले रहे हैं। भाजपा द्वारा बिना सहमति के इस तरह के संदेश भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही महाप्रसाद पटेल ने कहा कि भाजपा इस प्रकार के सदस्यता अभियानों से हंसी का पात्र बन रही है।

दरअसल छतरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल ने कहा कि भाजपा की यह नीति बिलकुल अनुचित है, बिना किसी की मर्जी के उन्हें सदस्य बनाया जा रहा है। मुझे भी भाजपा का सदस्यता मैसेज आया है, जिसमें मेरी सदस्यता संख्या बताई गई और मुझे क्लिक करके सदस्यता पर्ची लेने के लिए कहा गया है। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने सदस्यों को प्यार और स्वेच्छा से जोड़ती है। कांग्रेस द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जोड़ा जाता है। कांग्रेस द्वारा कभी भी जबरदस्ती नहीं की जाती है।

Also Read
View All
सागर-कबरई फोरलेन में मुआवजे का रोडा: 203 करोड़ में से 45 करोड़ का भुगतान अटका, 20 प्रतिशत किसानों ने कई जगह रोका काम

रकबा बढ़कर 3.80 लाख हेक्टेयर हुआ, पर पंजीयन 26 हजार से घटकर सिर्फ 15 हजार; प्रशासन की सुस्ती या किसानों की बेरुखी?

Video: कीचड़ में लोटे MP के राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं के साथ मनाई सतरंगी होली

25 लाख की लागत से बनेगा हाईटेक एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, गैस एनेस्थीसिया जैसी मशीनों से होगी सुरक्षित सर्जरी, घायलों का भी होगा उपचार

केन की कोख छलनी- छतरपुर-पन्ना सीमा पर नदी के बीचों-बीच उतरीं मशीनें, जलीय संरचना को रौंदकर निकाला जा रहा रेत का अवैध खजाना

अगली खबर