असामाजिक तत्व क्षेत्र में दहशत फैलाकर अपनी धाक जमाने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहे हैं।
दहशत फैलाने के उद्देश्य से किया वायरल
महाराजपुर. जिले में लगातार आए दिन सोशल मीडिया पर अवैध कट्टे के वीडियो सोशल मीडिया पर असामाजिक तत्वों के द्वारा वायरल किया जा रहे हैं। असामाजिक तत्व क्षेत्र में दहशत फैलाकर अपनी धाक जमाने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सैला से शुक्रवार की सुबह सामने आया है। एक युवक ने अपनी सोशल मीडिया इंस्टाग्राम की आईडी पर अवैध कट्टा में कारतूस लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जानकारी के अनुसार आदित्या पाटीदार उर्फ निरपत पटेल की इंस्टाग्राम आईडी से शुक्रवार की सुबह 10 बजे सोशल मीडिया पर कट्टा में जिंदा कारतूस लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। युवक द्वारा यह वीडियो क्षेत्र में अपना दबदबा और दहशत फैलाने के उद्देश्य से वायरल किया है। महाराजपुर थाना प्रभारी सुरभि शर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है जल्द ही वायरल वीडियो पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।