छतरपुर

एलपीजी गैस की अवैध रिफिलिंग से आग्निकांड का खतरा, आबादी के बीच जारी है घातक कारोबार

बड़े सिलेंडर से छोटे में रिफिलिंग से गैस का रिसाव होता है। इसके चलते गैस की अवैध रिफिलिंग से शहर के पुराना पन्ना नाका में खुलेआम गैस रिफिलिंग का कारोबार संचालित किया जा रहा है। इस ओर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

2 min read
Jul 23, 2024
रिफलिंग के लिए ऐसे आ रहे सिलेंडर

छतरपुर. शहर के पन्ना नाके में कलेक्टर बंगले की चंद कदमों की दूरी पर गैस की अवैध रिफिलिंग से आग्निकांड का खतरा बना हुआ है। इतना ही नहीं शहर के पांच स्थानों पर घनी आबादी के बीच अवैध कारोबारियों गैस की रिफिलिंग आम लोगों के जीवन का संकट उत्पन्न किया जा रहा है। इसके बाद भी जिला आपूर्ति विभाग के अफसर रिफिलिंग के अवैध कारोबार से अनजान है। जानकार बताते हैं कि बड़े सिलेंडर से छोटे में रिफिलिंग से गैस का रिसाव होता है। इसके चलते गैस की अवैध रिफिलिंग से शहर के पुराना पन्ना नाका में खुलेआम गैस रिफिलिंग का कारोबार संचालित किया जा रहा है। इस ओर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। आगजनी की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। खासकर शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में गैस की अवैध रिफिलिंग किसी भी दिन आम लोगों पर भारी पड़ सकती है। इसके बाद भी अवैध कारोबार पर कार्रवाई की दरकार बनी हुई है।

यहां धड़ल्ले से जारी है अवैध कारोबार


शहर के सब्जी मंडी, सौरा रोड, महोबा रोड, चौक बाजार, हटवारा में कारोबारियों द्वारा अवैध तरीके से रिफिलिंग की जा रही है। शहर के मुख्य बाजार में दिनभर हजारों लोगों की आवाजाही होने के बाद भी गैस की अवैध रिफिलिंग का कार्य धड़ल्ले से जारी है। जानकारी के अनुसार जिला आपूर्ति विभाग द्वारा कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति किए जाने के कारण अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।

कलेक्टर बंगला तक भी महफूज नहीं


गैस की अवैध रिफिलिंग के चलते कलेक्टर का बंगला तक महफूज नहीं है। इसके बाद भी पुलिस और प्रशासन की टीम गैस की अवैध रिफिलिंग की अनदेखी कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पन्ना नाका तिराहे में करीब 30 से अधिक कारोबारियों द्वारा प्रतिदिन बड़े पैमाने पर गैस की अवैध रिफिलिंग की जा रही है। इसके साथ ही कारोबारियों ने 100 से अधिक सिलेंडर का स्टॉक कर रखा है। इतनी बड़ी मात्रा में घरेलू गैस का एक स्थान पर भंडारण होने बड़ी दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है।

इनका कहना है


शहर के गैस की अवैध रिफिलिंग की टीम से जांच कराई जाएगी। गैस की अवैध रिफिलिंग पर कारोबारियों के खिलाफ प्रकरण तैयार किया जाएगा।
सीताराम कोठारे, डीएसओ

Published on:
23 Jul 2024 10:53 am
Also Read
View All

अगली खबर