छतरपुर

सुहागरात पर दुल्हन का चेहरा देख बेहोश हुआ दूल्हा, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान, युवक अस्पताल में भर्ती

MP News : सुहागरात पर मुंह दिखाई की रस्म के दौरान लुटेरी दुल्हन ने दूल्हे को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया। फिर रातों रात घर से लाखों के जेवर और कीमती सामान लूटकर घर से फरार हो गई।

2 min read

MP News :मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक लुटेरी दुल्हन ने लूट की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, सुहागरात पर दुल्हन का चेहरा देखते ही दूल्हा बेहोश हो गया। इसके बाद रातों-रात नई-नवेली पत्नी लाखों का कीमती माल लेकर उड़न छू हो गई। इधर, दूल्हे को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती भर्ती कराया गया है। फिलहाल, शिकायत सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि, ये हैरान कर देने वाली घटना छतरपुर जिले में घटी है। यहां रहने वाले राजदीप रावत नाम के शख्स की शादी उत्तर प्रदेश के महोबा में रहने वाली खुशी के साथ हुई थी। महोबा से विदाई लेकर राजदीप रात करीब 11.30 बजे अपने कमरे में गया। यहां मुंह दिखाई की रस्म हुई, जिसके बाद अचानक राजदीप बिस्तर पर ही बेहोश हो गया।

मुह दिखाई क रस्म के बहाने दूल्हा को पिलाया नशीला पदार्थ

सुबह काफी देर बाद भी जब राजदीप के कमरे से कोई बाहर नहीं निकला तो परिवार ने दरवाजा खटखटाया। मालूम हुआ कि कमरे का गेट खुला था। घर वालों ने अंदर दखा तो राजदीप बेहश पड़ा था और खुशी कमरे से गायब थी। जबकि घर का पूरा सामान उलट पुलट पड़ा था। इसके बाद घर वालों को पता चला कि जिसे वो अपने घर की लक्ष्मी बनाकर लाए थे, वो ही घर की लक्ष्मी लूटकर चंपत हो गई। दरअसल, मुंह दिखाई की रस्म के बहाने लुटेरी दुल्हन ने दूल्हे को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था, जिससे दूल्हा बेहोश हो गया। इसके बाद मौका देख दुल्हन रातों-रात करीब 10 लाख से ज्यादा का कीमती सामान लेकर फरार हो गई।

लुटेरी दुल्हन की तलाश में जुटी पुलिस

आनन फानन में परिवार के लोग दूल्हे को बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां अब भी उसका इलाज जारी है। इधर, होश आने के बाद पीड़ित राजदीप रावत ने बताया कि, जिसे वो दुल्हन बनाकर घर लाया था, उसे लुटेरी ने उसे दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और बेहोश होते ही घर में लूट करके रातों रात फरार हो गई। अबतक घर वालों को जो समझ आया है, उसके अनुसार, लुटेरी दुल्हन घर से करीब 100 ग्राम से ज्यादा सोना और मोबाइल समेत काफी कीमती सामान लेकर फरा हो गई। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
21 Dec 2024 10:12 am
Also Read
View All
MP में पूर्व कांग्रेस महासचिव पर फायरिंग, भाजपा नेता निकला मास्टरमाइंड, दो शूटर गिरफ्तार

पत्रिका की खबर का असर: छतरपुर यातायात पुलिस हरकत में, लोहा व्यापारियों को दी सख्त चेतावनी

पत्रिका की खबर का असर: छतरपुर सर्किल के बिजली अधिकारियों पर भड़के मुख्य अभियंता, बोले- तुरंत बंद करें खुले डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स और अघोषित कटौती

1600 करोड़ का बजट डकार गए ठेकेदार और अफसर, प्यासा रह गया छतरपुर जिला, जल जीवन मिशन में धांधली, 1078 गांवों का सपना 238 पर ही टूटा

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बड़ा फर्जीवाड़ा: भाई की जगह बीएड की परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई दबोचा, पहले भी दे चुका था 3 पेपर; गोपनीयता और प्रवेश व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल