छतरपुर

सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों में फ्लेक्स लगाकर नए कानून के प्रति कर रहे जागरुक

जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक स्थान बस स्टैंड चौराहों मार्गो में नए कानून से संबंधित फ्लेक्स एवं बैनर लगाए गए हैं। साथ ही पंपलेट भी वितरित किए जा रहे हैं।

less than 1 minute read
Jul 05, 2024
जागरुक करते हुए

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवीन अपराधिक अधिनियम के प्रति जनता को जागरूक करना

छतरपुर. पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने नए कानून की जानकारी लोगों के बीच अधिक से अधिक पहुंचाने हेतु संबंधित पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया है। इसी क्रम में जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक स्थान बस स्टैंड चौराहों मार्गो में नए कानून से संबंधित फ्लेक्स एवं बैनर लगाए गए हैं। साथ ही पंपलेट भी वितरित किए जा रहे हैं।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवीन अपराधिक अधिनियम के प्रति जनता को जागरूक करना है। जांच और न्याय प्रणाली को पारदर्शी, सहज और सुलभ बनाना है। नए कानून में इलेक्ट्रानिक साक्ष्य और दस्तावेजी साक्ष्य को समान रूप से महत्व दिया गया है। इलेक्ट्रानिक यंत्र के माध्यम से कथन लेख किए जाएंगे तथा समन की तामीली हो सकेगी। अपराध में पीडि़त व्यक्ति को पूरा न्याय मिल सके, यही नए कानून की मूल भावना है। थाना बमीठा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़ा बागेश्वर धार्मिक स्थल परिसर में नए कानून की जागरूकता के संबंध में फ्लेक्स एवं बैनर लगाकर जन जागरूक किया जा रहा है एवं नए अपराधिक अधिनियम के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

Published on:
05 Jul 2024 05:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर