छतरपुर

नामांतरण के मांगे हजारों रुपए, लोकायुक्त ने रिश्वतखोर पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा

Lokayukta police - मध्यप्रदेश में जमीन के नामांतरण, बंटवारा आदि के काम में खुलेआम रिश्वतखोरी चल रही है। निचले कर्मचारियों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक पर रिश्वत लिए बिना काम नहीं करने के आरोप लग रहे हैं।

less than 1 minute read
Jun 16, 2025
Lokayukta police caught Patwari Shyamlal Ahirwar taking bribe
Lokayukta police caught Patwari Shyamlal Ahirwar - image patrika

Lokayukta police - मध्यप्रदेश में जमीन के नामांतरण, बंटवारा आदि के काम में खुलेआम रिश्वतखोरी चल रही है। निचले कर्मचारियों से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक पर रिश्वत लिए बिना काम नहीं करने के आरोप लग रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में छतरपुर में एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी को उसके निवास से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया और आगे की कार्यवाही जारी है।

गहरवार हल्का के पटवारी को सागर लोकायुक्त ने 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। उसने वसीयत का नामांतरण करने के एवज में 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

पटवारी श्यामलाल अहिरवार को रिश्वत लेते पकड़ा गया

लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि पटवारी श्यामलाल अहिरवार को रिश्वत लेते पकड़ा गया है। उन्होंने निवरिया निवासी पुष्पेंद्र अहिरवार से नामांतरण करने के लिए रिश्वत मांगी थी। फरियादी ने इसकी सागर लोकायुक्त को शिकायत कर दी। लोकायुक्त ने आवेदन की तस्दीक की और शिकायत सही पाए जाने के बाद पटवारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

लोकायुक्त की टीम ने पटवारी श्यामलाल अहिरवार को उसके निवास से रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पटवारी के निवास देरी रोड कृष्ण कॉलोनी में लोकायुक्त की कार्यवाही की गई।

Published on:
16 Jun 2025 03:04 pm
Also Read
View All
बुंदेलखंड की सबसे बड़ी खेल धरोहर बदहाल, छतरपुर का 70 साल पुराना बनर्जी ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट कोरोना काल से ठप

बाबा रामदेव की ‘पतंजलि कंपनी’ को बड़ा झटका, दलिया लैब टेस्ट में फेल, छतरपुर ADM कोर्ट ने ठोका जुर्माना

छतरपुर में खाद की मांग और सप्लाई में बड़ा अंतर, 84 हजार टन की भारी जरूरत के मुकाबले सिर्फ 18,327 टन ही आई खाद

छतरपुर में सड़कों पर दौड़ती मौत: 108 एम्बुलेंस के आंकड़ों ने खोली पोल, एक साल में 2,050 से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं

छतरपुर मेडिकल कॉलेज को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय से संबद्धता मिली, एनएमसी से मान्यता के लिए दस्तावेज और जवाब किए जमा