छतरपुर

Male Breast Cancer: पुरुषों को भी स्तन कैंसर का खतरा! जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर्स

Male Breast Cancer: आमतौर पर स्तन कैंसर केवल महिलाओं की बीमारी मानी जाती है। परंतु एमपी के छतरपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक पुरुष में इसके लक्षण मिलने से चिकित्सक भी चौंक गए। यहां एक 70 वर्षीय पुरुष में स्तन कैंसर की पुष्टि हुई है।

2 min read
Jun 02, 2025
male breast cancer (फोटो सोर्स: पत्रिका, मेटा एआई)

Male Breast Cancer: आमतौर पर स्तन कैंसर केवल महिलाओं की बीमारी मानी जाती है। परंतु एमपी के छतरपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक पुरुष में इसके लक्षण मिलने से चिकित्सक भी चौंक गए। यहां एक 70 वर्षीय पुरुष में स्तन कैंसर की पुष्टि हुई है, जिसकी समय रहते छतरपुर जिला अस्पताल में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. श्वेता गर्ग द्वारा पहचान की गई। समय पर रोग की पहचान से न केवल मरीज की जान बचने की उमीद जगी है, बल्कि यह केस सामाजिक जागरूकता के लिहाज से भी एक मिसाल बन गया है।

पुरुष को स्तन कैंसर: एक अनदेखा खतरा

भारत में हर साल लगभग 1.78 लाख स्तन कैंसर के मामले दर्ज होते हैं, जिनमें से एक या दो केस पुरुषों में सामने आते हैं। यही वजह है कि पुरुषों में इस बीमारी की पहचान अक्सर देर से होती है। इस मामले में भी लक्षण स्पष्ट थे, लेकिन मरीज ने उसे गंभीरता से नहीं लिया। डॉक्टर ने सूजन की जांच करते हुए एफएनएसी (फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी) जांच करवाई। रिपोर्ट में स्तन कैंसर(Male Breast Cancer) की पुष्टि हुई। आमतौर पर पुरुषों में इस बीमारी की संभावना बहुत कम होती है, यह केस स्पष्ट संदेश देता है कि स्तन कैंसर किसी को भी हो सकता है। केवल महिलाओं की बीमारी नहीं है।

असामान्य लक्षण, लेकिन पहचान में देरी

दरअसल मरीज को कुछ समय से बाएं स्तन क्षेत्र में सूजन व असहजता महसूस हो रही थी। शुरुआत में उन्होंने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया, लेकिन विशेष सुधार नहीं हुआ। बाद में जिला अस्पताल में डॉ. श्वेता गर्ग ने विस्तृत जांच में बीमारी की पहचान की।

यह है लक्षण: स्तन में किसी भी प्रकार की असामान्यता जैसे गांठ, सूजन या दर्द को हल्के में न लें और विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Published on:
02 Jun 2025 10:03 am
Also Read
View All
पत्रिका की खबर का असर: छतरपुर सर्किल के बिजली अधिकारियों पर भड़के मुख्य अभियंता, बोले- तुरंत बंद करें खुले डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स और अघोषित कटौती

1600 करोड़ का बजट डकार गए ठेकेदार और अफसर, प्यासा रह गया छतरपुर जिला, जल जीवन मिशन में धांधली, 1078 गांवों का सपना 238 पर ही टूटा

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बड़ा फर्जीवाड़ा: भाई की जगह बीएड की परीक्षा दे रहा मुन्नाभाई दबोचा, पहले भी दे चुका था 3 पेपर; गोपनीयता और प्रवेश व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

8 साल बाद फिर 47 डिग्री के पार पहुंचा खजुराहो का पारा: अब फिर अंगारों सी तपिश से लोग बेहाल, इस साल पहली बार लू का रेड अलर्ट

छतरपुर के ग्रामीण इलाकों में गहराया भीषण जलसंकट: नल-जल योजनाएं बनीं शो-पीस, सूखे हैंडपंपों के कारण 2 किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हुए ग्रामीण