छतरपुर

मानसून मेहरबान… जिले में औसत से 11 प्रतिशत ज्यादा बरसा पानी, गरज चमक के साथ बारिश की संभावना अब भी

01 जून से 01 सितम्बर 2025 तक जिले में औसत 1197.8 मिमी (47.2 इंच) वर्षा दर्ज की गई है। यह आंकड़ा गत वर्ष की तुलना में काफी अधिक है, क्योंकि 2024 की इसी अवधि में केवल 720.3 मिमी (28.4 इंच) वर्षा दर्ज की गई थी।

2 min read
Sep 02, 2025
छाए रहे बादल

मानसून इस बार जिले पर मेहरबान रहा है। कलेक्टर कार्यालय भू-अभिलेख शाखा द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 01 जून से 01 सितम्बर 2025 तक जिले में औसत 1197.8 मिमी (47.2 इंच) वर्षा दर्ज की गई है। यह आंकड़ा गत वर्ष की तुलना में काफी अधिक है, क्योंकि 2024 की इसी अवधि में केवल 720.3 मिमी (28.4 इंच) वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वर्षा सामान्यत: 1074.9 मिमी (42.3 इंच) मानी जाती है, जबकि इस साल अब तक की औसत 1197.8 मिमी (47.2 इंच) रही है। यानी जिले को इस बार सामान्य से भी 11 प्रतिशत अधिक वर्षा मिली है।

आज की बारिश

01 सितम्बर 2025 को जिले में कुल 165.7 मिमी (6.5 इंच) वर्षा दर्ज की गई। इसमें सबसे अधिक वर्षा छतरपुर मुख्यालय (58.4 मिमी) और बकस्वाहा (40 मिमी) में हुई।

ब्लॉकवार वर्षा की स्थिति

छतरपुर- 1484.0 मिमी (गत वर्ष 590.0 मिमी)

लवकुशनगर- 871.2 मिमी (गत वर्ष 468.2 मिमी)

बिजावर- 1394.2 मिमी (गत वर्ष 786.4 मिमी)

नौगांव- 1400.2 मिमी (गत वर्ष 661.0 मिमी)

राजनगर- 1069.0 मिमी (गत वर्ष 912.5 मिमी)

गौरिहार- 1133.2 मिमी (गत वर्ष 481.0 मिमी)

बड़ामलहरा- 1399.9 मिमी (गत वर्ष 923.2 मिमी)

बकस्वाहा- 830.5 मिमी (गत वर्ष 940.2 मिमी)

जिले में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 1 सितम्बर की सुबह जारी किसान मौसम बुलेटिन में छतरपुर जिले के लिए भारी बारिश, झंझावत और वज्रपात की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार जिले में आज अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पडऩे की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय मानसून ट्रफ बीकानेर, अजमेर, गुना, दमोह, रायपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश और राजस्थान के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के पास खाड़ी क्षेत्र में एक और सिस्टम बना हुआ है, जिसके चलते 2 सितम्बर तक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह स्थिति आने वाले दिनों में वर्षा की तीव्रता बढ़ा सकती है।

संभाग के सभी जिलों के लिए अलर्ट

छतरपुर समेत पन्ना, दमोह, सागर और टीकमगढ़ जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। किसानों से कहा गया है कि वे फिलहाल खेतों में जुताई या छिडक़ाव का कार्य रोक दें और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे वज्रपात से बचने के लिए पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।

Published on:
02 Sept 2025 10:28 am
Also Read
View All
बदहाली में जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अधिकांश में संसाधनों की कमी, कहीं दवा की कमी, तो कहीं भवन निर्माण में विलंब, स्वास्थ्य सेवाएं अटकी

नौकरी बचाने की जंग: छतरपुर जिले के 3100 शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा, नहीं तो नौकरी से धोना पड़ेगा हाथ

31 मार्च के बाद डबल हो जाएगा आपका प्रॉपर्टी टैक्स, नगरपालिका की 50% छिपी हुई छूट होने जा रही है खत्म

छतरपुर का लक्ष्य 82 हजार मीट्रिक टन: गेहूं खरीदी के लिए 67 हजार हेक्टेयर रकबा दर्ज, 31 हजार से ज्यादा किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 80 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीदी

स्प्रे छिड़क कर 11वीं की छात्रा से ज्यादती, खेत में बेहोश मिली

अगली खबर