
मध्य प्रदेश में फिलहाल ठंड का दौर चल रहा है। वहीं कल से प्रदेश के अधिकतर इलाकों में हाड़ कंपाने वाली पढ़ने जा रही है। सबसे अधिक ठंड ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों की तौ यहां सबसे ज्यादा ठंड पड़ने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं बीते 24 घंटे में ग्वालियर से लेकर खजुराहो तक कोल्ड वेव चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने की कोई आसार नहीं हैं। 20 जनवरी के बाद प्रदेश के अधिकतर इलाकों में अधिक ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
बात करें छतरपुर जिले की तो यहां आने वाले 24 घंटे बेहद खतरनाक हो सकते हैं। मौसम विभाग ने यहां सबसे तीव्र शीतल दिन होने के साथ साथ रात के समय शीत लहर चलने और पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही सागर, सतना, गुना और दतिया जिले के लिए भी यही चेतावनी जारी की गई है।
छतरपुर समेत इन जिलों में सबसे कं तापमान
मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 20 जनवरी के बाद मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में रातें अधिक ठंडी होने वाली हैं। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक ठंड छतरपुर जिले के बिजावर में दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा शिवपुरी में 2.6 डिग्री तापमान रहा, दतिया में 3, अशोकनगर में 3.2 और गुना में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लोगों के लिए मुसीबत बनी ठंड
इन सभी जिलों में लगातार चल रही सर्द हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बीते करीब 10 दिन से यहां सूरज नहीं निकला है, जिसके कारण लोगों को अधिक ठंड का सामना करना पड़ रहा है। लगातार पड़ रहे कोहरे की वजह से ट्रेनें भी लेट चल रही हैं। ट्रेनों के लेट चलने की वजह बन रहे कोहरे की समस्या से भी मध्य प्रदेश के लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।