छतरपुर

छुट्टी कैंसिल……’महाशिवरात्रि’ पर अधिकारी-कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी

MP News: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में 26 फरवरी को अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है।
less than 1 minute read
Feb 25, 2025
Mahashivratri
Mahashivratri

MP News: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में 11 फरवरी से 26 फरवरी तक सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थीं। दरअसल, 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। यानि कि अब यहां के अधिकारी-कर्मचारियों को महाशिवरात्रि की छुट्टी नहीं मिलेगी। छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने इस संबंध में पहले ही लेटर जारी कर दिया था।

कन्या विवाह का होगा आयोजन

जारी आदेश में लिखा गया है कि 26 फरवरी तक सरकारी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे और अपने मोबाइल फोन को बंद नहीं करेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने 251 कन्या विवाह का आयोजन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

शामिल होंगी राष्ट्रपति

वहीं इस आयोजन में शामिल होने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी छतरपुर आ रही हैं। वे कन्या विवाह के इस कार्यक्रम में शामिल होकर वर वधू को आशीर्वाद देंगी। इस लेकर तैयारियां जोरों से शुरू हो गई हैं। छतरपुर कलेक्टर ने भी राष्ट्रपति के आने को लेकर धाम पर निरीक्षण शुरू कर दिया है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया है कि 26 फरवरी तक कोई भी अधिकारी/कर्मचारी छुट्टी पर नहीं रहेगा।

Published on:
25 Feb 2025 03:24 pm
Also Read
View All
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट: भूमि अधिग्रहण ने पकड़ी रफ्तार, छतरपुर के 54 गांवों से ली जाएगी जमीन

केन-बेतवा लिंक परियोजना: छतरपुर के 54 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार, वहीं उत्तर प्रदेश के झांसी में जमीन की नपाई के लिए निविदा जारी

छतरपुर के कोचिंग सेंटरों में जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे छात्र: कहीं बेसमेंट तो कहीं तीसरी मंजिल पर चल रही क्लास, न फायर सेफ्टी के इंतजाम न सुरक्षा का जिम्मा

छतरपुर में बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, एक महिला की मौत

छतरपुर मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से शुरू होगा पहला एमबीबीएस बैच: नवनियुक्त डीन और प्रोफेसर ने संभाली कमान, एनएमसी की हरी झंडी के लिए 535 पदों पर नियुक्तियां और तैयारियां तेज