एक्सप्रेस-वे 450 किमी लंबा होगा, जो मंदसौर, उज्जैन, इंदौर, धार, अलीराजपुर और बुरहानपुर को जोड़ेगा। इसे मालवा निमाड़ विकास पथ के नाम से भी जाना जाएगा। साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ को लेकर यह एक्सप्रेस-वे काफी अहम है। इसके निर्माण में 7972 करोड़ रुपए की लागत आएगी।