छतरपुर

‘सीताराम’ करने से नहीं बचेगा धर्म, रखना होगा माला और भाला; धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान

Pandit Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम में करीब 300 कन्याओं के विवाह का आयोजन किया जाना है। जिसमें पंडित प्रदीप मिश्रा समेत कई अन्य बड़े संत शामिल होंगे।

less than 1 minute read
Feb 12, 2026
फोटो सोर्स- बागेश्वर धाम ऑफिशियल

Pandit Dhirendra Shastri: इंटरनेशनल कथावाचक और बागेश्वर धाम के मुख्य पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित गढ़ा के बागेश्वर धाम में 301 कन्याओं के विवाह का आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीताराम-सीताराम करने भर से धर्म नहीं बचेगा, बल्कि अब माला और भाला रखना होगा।

अमेरिका में होगी सुंदरकांड मंडल की स्थापना

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि 12 देशों के बाद अब वह अमेरिका में बागेश्वर धाम का सुंदरकांड मंडल बनाएंगे। इस साल यूरोप के आठ देशों में मंडल बनाए जाएंगे। सुंदरकांड मंडल बनाने के बाद शस्त्र और शास्त्र का प्रशिक्षण भी देने की व्यवस्था करेंगे। इसके अलावा बेटियों को बेटियों को जूडो-कराटे सिखाएंगे।

बेटियों की शादी होने तक नहीं बनाएंगे दाढ़ी

आगे धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम दाढ़ी अब तभी बनाएंगे, जब बेटियों का विवाह संपन्न हो जाएगा। हम एक जाप कर रहे हैं। एक समय फलाहार और दूसरे टाइम दवाई ले रहे हैं। बेटियों का विवाह बड़ा ही पुण्य का कार्य है। इस जिम्मेदारी हमारी समिति और शिष्य मंडल ने उठाई है।

15 फरवरी को होगी शादी

शुक्रवार से हल्दी और मेंहदी की रस्म होगी। उसके दूसरे दिन से संगीत शुरू होगा। 15 फरवरी को सात फेरे, बारात और विदाई होगी। बताया जा रहा है कि नव दंपती को 30-30 हजार की एफडी दी जा रही है। साथ ही सोने की लौंग और बाली भी। मंगसूत्र के साथ दुल्हन को ढाई लाख दिए जाएंगे।

पंडित प्रदीप मिश्रा से लेकर संत राजेंद्र दास तक आएंगे

बागेश्वर धाम में 13 से 15 फरवरी तक चलने वाले कार्यक्रम में संत राजेंद्र दास, इंद्रेश कुमार, अनिरुद्धचार्य, पुंडरीक महाराज, मोरारी बापू, बाबा रामदेव, पंडित प्रदीप मिश्रा और रमेश भाई ओझा आएंगे। साथ ही शिखर धवन और उमेश यादव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Updated on:
12 Feb 2026 04:32 pm
Published on:
12 Feb 2026 04:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर