छतरपुर

Chhatarpur news: आभा आईडी से जुड़ेगा मरीजों का मेडिकल रिकॉर्ड, डॉक्टरों को मिलेंगे टैबलेट

Medical Record: जिला अस्पताल की ओपीडी को पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बनाने की तैयारी पूरी हो गई है। डॉक्टरों को टैबलेट दिए जाएंगे, जिससे मरीजों का मेडिकल रिकॉर्ड आभा आईडी से जुड़कर तुरंत उपलब्ध होगा।
2 min read
Aug 30, 2026
Medical Record: पेपरलेस होंगे अस्पताल (Photo Source - AI)
Medical Record: पेपरलेस होंगे अस्पताल (Photo Source - AI)

Chhatarpur news:मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल की ओपीडी सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बनाने की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। जल्द ही अस्पताल में पर्चियां संभालने और पुरानी फाइलों को टटोलने की परंपरा पर पूरी तरह विराम लग जाएगा। इस नई व्यवस्था के तहत अब हर मरीज का इलाज, जांच रिपोर्ट और मेडिकल रिकॉर्ड उसकी आभा आईडी से जोड़ा जाएगा। इसके लिए ओपीडी में तैनात डॉक्टरों को विशेष टैबलेट दिए जारहे है, ताकि वे बिना किसी देरी के मरीज का पूरा मेडिकल इतिहास देख सकें और नया उपचार सिस्टम में दर्ज कर सकें।

वर्तमान में अस्पताल में मरीजों के इलाज की जानकारी केवल कागजी पर्चों और फाइलों पर दर्ज होती है। ऐसे में पुराना रिकॉर्ड ढूंढने में मरीजों और डॉक्टरों दोनों का काफी समय बर्बाद होता है। डिजिटल सिस्टम लागू होने के बाद मरीज जैसे ही अस्पताल पहुंचेगा, उसकी आभा आईडी के जरिए पूरा रिकॉर्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। डॉक्टर टैबलेट के माध्यम से पुरानी बीमारियां, पिछली जांच रिपोर्ट, दी गई दवाएं और इलाज का ब्योरा तुरंत देख सकेंगे।

डॉक्टरों को दिए जाएंगे टैबलेट

ओपीडी में काम को आसान और डिजिटल बनाने के लिए डॉक्टरों को टैबलेट दिए जाएंगे। मरीज को देखने के बाद डॉक्टर उसकी बीमारी का निदान, सलाह, लिखी गई दवाएं और आगामी जांचों की जानकारी सीधे सिस्टम में दर्ज करेंगे। इससे ओपीडी का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और पर्ची खोने या फटने का डर खत्म हो जाएगा।

85 फीसदी आभा आईडी तैयार

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले की 85 प्रतिशत आबादी की आभा आईडी बनाई जा चुकी है। जागरूकता की कमी के कारण मरीज इलाज के दौरान इसका उपयोग नहीं कर पाते थे और न ही डॉक्टर पूछते थे। इस नई व्यवस्था में मरीजों को आभा आईडी साथ लाना होगा, जिससे उनका इलाज चुटकियों में होगा।

काम जारी है, जल्द इसे लागू किया जाएगा

जिला अस्पताल की ओपीडी को डिजिटल बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू करने की पूरी तैयारी चल रही है। प्रोजेक्ट पर तेजी से काम जारी है और इसे जल्द शुरू किया जाएगा।- डॉ. शरद चौरसिया, सिविल सर्जन

Updated on:
30 Aug 2026 04:52 pm
Published on:
30 Aug 2026 04:52 pm
Also Read
View All
पानी बर्बादी, बिल में देरी या अवैध कनेक्शन पर अब कड़ा एक्शन, जानें एमपी में ग्रामीण नल-जल योजना के नए नियम

झाडिय़ों के बीच निखरेगा प्राकृतिक सौंदर्य: 1.5 करोड़ से झनझन देवी में आकार ले रहा सिटी फॉरेस्ट, नवरात्र में मिलेगी श्रद्धालुओं को सुगम राह

70 करोड़ रुपए खर्च होने के बाद भी विश्वविद्यालय को नहीं मिला एक भी भवन, कागजों में तैयार लेकिन धरातल पर अधूरा पड़ा एमसीबीयू का नया कैंपस

छतरपुर में 35 करोड़ के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश: 20 पासबुक, 23 एटीएम और 104 सिम कार्ड के साथ कियोस्क संचालक समेत 3 गिरफ्तार

जिला अस्पताल में बदइंतजामी: चादर नहीं, स्ट्रेचर नहीं; मरीजों के परिजन खुद उठा रहे जिम्मेदारी