छतरपुर

नाई की दुकान में कटिंग-शेविंग करा रहे थे दर्जनभर लोग, पुलिस ने इस तरह बनाई हजामत

लॉकडाउन के बावजूद एक दर्जन से अधिक लोग एक नाई की दुकान में कटिंग-शेविंग कराते मिले। सड़कों पर मुसतैद पुलिस ने जब इतने सारे लोगों को एक साथ पकड़ा तो जमकर पिटाई लगाई।

2 min read
news
नाई की दुकान में कटिंग-शेविंग करा रहे थे दर्जनभर लोग, पुलिस ने इस तरह बनाई हजामत

छतरपुर/ देशभर में कोरोना वायरस का असर तेजी से फैल रहा है। संक्रमण को लेकर मध्य प्रदेश के हालात भी काफी चिंताजनक हैं। हालात को नियंत्रित रखने के लिए जहां प्रशासन लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की अपील कर रहा है, वहीं सरकार ने देशभर को लॉकडाउन किया है। हालात लगातार बिगड़ रहे हैं, बावजूद इसके कई लोग इस वैश्विक महामारी को लेकर जरा भी गंभीर नहीं हैं। लोगों का ऐसा ही एक उदासीन रवैय्या देखने को मिला एमपी के छतरपुर जिले में, जहां पूरा इलाका बंद होने के बावजूद एक दर्जन से अधिक लोग एक नाई की दुकान में कटिंग-शेविंग कराते मिले। सड़कों पर मुसतैद पुलिस ने जब इतने सारे लोगों को एक साथ पकड़ा तो जमकर पिटाई लगाई।

Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 2715, अब तक 145 ने गवाई जान

[typography_font:14pt;" >पुलिस ने डेडे से बनाई लोगों की हजामत

बता दें कि, जिले के महाराजपुर में एक दर्जन से अधिक लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करके एक नाई की दुकान पहुंच गए। बर्बर ने भी छुपते छुपाते इतने सारे लोगों को उसकी छोटीसी दुकान में एक साथ भर लिया और उनकी हजामत बनाने लगा। इसी बीच पुलिस को इस तरह अवैध रूप से लोगों को इक्ट्ठा करने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने की सूचना मिली। पुलिस ने नाई की दुकान पर पहुंचकर नाई समेत सभी दर्जन भर लोगों को पकड़ लिया, जिसके बाद एक एक करके सभी को निकाला और लाठी से सभी की हजामत बना दी।



नाई को चेतावनी देकर छोड़ा

पुलिस ने नाई समेत पकड़े गए सभी लोगों को एक एक करके निकाला और डंडों से पीटना शुरु किया, साथ ही दौबारा घर से बाहर निकलकर इस तरह की भीड़ का हिस्सा न बनने की शपथ दिलाई। मौका देखते ही भीड़ में शामिल कई लोग भाग निकले। हालांकि, पुलिस ने दुकान बंद कराते हुए नाई को सख्त हिदायत दी कि, जब तक लॉकडाउन लगाया गया है, तब तक दुकान नहीं खोलनी, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग न बिगड़े।


'ऐसे लोगों पर सख्ती भी जरूरी'

गश्त पर तैनात पुलिसकर्मी ने बताया कि, एक तो इतनी छोटी सी दुकान में इतने सारे लोग एक साथ इकट्ठे थे। हारानी तो इस बात की थी कि, उनमें से अधिकतर लोग मास्क भी नहीं लगाए थे। ऐसे लोगों सज़ा देने का उद्देश्य सख्ती का अहसास कराना भी है। क्योंकि, इन्हें मोखिक रुप से बताने पर भी ये लोगस्थितियों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यही कारण है कि, लॉकडाउन होने के बावजूद भी संक्रमण के मामले बड़े पैमाने पर लगातार सामने आ रहे हैं।

Updated on:
02 May 2020 05:23 am
Published on:
02 May 2020 05:15 am
Also Read
View All
आज से खुलेंगे स्कूल: एक दर्जन गांवों में स्कूल भवनों का नामोनिशान नहीं, मलबे के ढेर और खुले आसमान के नीचे भविष्य संवारने को मजबूर मासूम

रिश्वत के लिए डेढ़ साल तक रोकी फाइल, छतरपुर में संभागीय लेखा अधिकारी 4000 रूपए घूस लेते गिरफ्तार

जहां से तैयार होने थे नए खिलाड़ी, वहां से छीनी जा रही विरासत, प्लेयर्स का सपना बनकर रह गया फुटबॉल टूर्नामेंट, अतीत में सिमटा फुटबॉल मैच

बुंदेलखंड की सबसे बड़ी खेल धरोहर बदहाल, छतरपुर का 70 साल पुराना बनर्जी ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट कोरोना काल से ठप

बाबा रामदेव की ‘पतंजलि कंपनी’ को बड़ा झटका, दलिया लैब टेस्ट में फेल, छतरपुर ADM कोर्ट ने ठोका जुर्माना