छतरपुर

कोरोना काल में बंद हुआ 78 साल पुराना बनर्जी अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट, अब दोबारा होगा शुरू

विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने टूर्नामेंट को फिर से आयोजित करने की मंजूरी दे दी है। पत्रिका शहर की इस विरासत को सहेजने को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित करता रहा है। परिणाम स्वरुप विश्वविद्यालय ने टूर्नामेंट दोबारा शुरू कराने का निर्णय लिया है।

2 min read
Nov 21, 2025
स्टेडियम

शहर की पहचान बन चुका 78 साल पुराना एसएन बनर्जी अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट, जो कोरोना महामारी में बंद हो गया था, अब दोबारा शुरू होने की तैयारी में है। लंबे अंतराल के बाद इस ऐतिहासिक आयोजन को पुनर्जीवित करने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर पहल शुरू की जा रही है। कोरोना के बाद से यह प्रतिष्ठित आयोजन रुका रहा,पहले महामारी के कारण और बाद में बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में निर्माण कार्य की वजह से। लेकिन अब स्टेडियम में बाधाएं लगभग समाप्त हो चुकी हैं और विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने टूर्नामेंट को फिर से आयोजित करने की मंजूरी दे दी है। पत्रिका शहर की इस विरासत को सहेजने को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित करता रहा है। परिणाम स्वरुप विश्वविद्यालय ने टूर्नामेंट दोबारा शुरू कराने का निर्णय लिया है।

1956 में शिक्षक की स्मृति से शुरू हुई परंपरा, आज भी जीवंत

महाराजा महाविद्यालय के आदरणीय शिक्षक सुरेंद्रनाथ बनर्जी की स्मृति में यह आयोजन वर्ष 1956 में शुरू हुआ था। शुरुआती दौर में इसे मेला जलविहार फुटबॉल टूर्नामेंट कहा जाता था, और छतरपुर महाराज भवानी सिंह देव आर्थिक सहयोग प्रदान करते थे।1955-56 में डॉ. नारायणी प्रसाद, जंगबहादुर सिंह, कृष्णा प्रताप सिंह और पीसी माथुर की सलाह पर प्राचार्य हरिराम मिश्र ने पहली बार इसका आयोजन कराया। बाद में यह हमेशा के लिए एसएन बनर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट के नाम से प्रसिद्ध हो गया। अब तक 57 सफल संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं।

eps

विजेता को मिलती है एशिया की सबसे बड़ी शील्ड

देश की फुटबॉल रैंकिंग में 7वां स्थान रखने वाले इस टूर्नामेंट की पहचान इसकी विशाल विजेता शील्ड है, जिसे एशिया की सबसे बड़ी शील्ड माना जाता है। यह शील्ड छतरपुर के तत्कालीन महाराज द्वारा विशेष आदेश से बनवाई गई थी। नियम के अनुसार यह शील्ड स्थायी रूप से उस टीम को मिलती है, जो लगातार तीन बार खिताब जीते। अब तक महाराष्ट्र की टीम ने सबसे अधिक 6 बार जीत हासिल की है।

eps

देश का पहला टूर्नामेंट जो किसी शिक्षक के नाम पर, तीन पीढिय़ोंं की आन-बान

यह देश का पहला ऐसा अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट है जो किसी शिक्षक की स्मृति में स्थापित हुआ। छतरपुर की तीन पीढिय़ां खिलाड़ी, दर्शक, उद्घोषक और खेल प्रेमी इस आयोजन से गहराई से जुड़ी रही हैं। बनर्जी टूर्नामेंट ने छतरपुर को कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और उद्घोषक दिए, जिनकी आवाज़ और खेल कौशल ने शहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

इनका कहना है

महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने संस्था के ऐतिहासिक टूर्नामेंट को पुन: शुरु करने का निर्णय लिया है। संचालक, शारीरिक शिक्षा विभाग इस पूरे इवेंट को दक्षतापूर्वक सम्पन्न करवाएंगे। खेल भावना को प्रोत्साहन मिलेगा। विश्वविद्यालय व शहर की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

प्रोफेसर शुभा तिवारी, कुलगुरू

Published on:
21 Nov 2025 10:44 am
Also Read
View All
बदहाली में जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अधिकांश में संसाधनों की कमी, कहीं दवा की कमी, तो कहीं भवन निर्माण में विलंब, स्वास्थ्य सेवाएं अटकी

नौकरी बचाने की जंग: छतरपुर जिले के 3100 शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा, नहीं तो नौकरी से धोना पड़ेगा हाथ

31 मार्च के बाद डबल हो जाएगा आपका प्रॉपर्टी टैक्स, नगरपालिका की 50% छिपी हुई छूट होने जा रही है खत्म

छतरपुर का लक्ष्य 82 हजार मीट्रिक टन: गेहूं खरीदी के लिए 67 हजार हेक्टेयर रकबा दर्ज, 31 हजार से ज्यादा किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 80 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीदी

स्प्रे छिड़क कर 11वीं की छात्रा से ज्यादती, खेत में बेहोश मिली

अगली खबर