एमपीयूपी सीमा पर स्थित लहचूरा डैम में नहाना एक 13 वर्षीय किशोर को मंहगा पड़ गया। नहाते वक्त गहरे पानी मे चला गया जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई।
छतरपुर. एमपीयूपी सीमा पर स्थित लहचूरा डैम में नहाना एक 13 वर्षीय किशोर को मंहगा पड़ गया। नहाते वक्त गहरे पानी मे चला गया जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर 3 बजे लगभग की हैं। डैम में पानी की गहराई अधिक होने से उत्तर प्रदेश की पीएसी की रेस्क्यू टीम ने 20 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतगर्त बसंतपुरा गांव निवासी अंकित पिता ठाकुरदीन अहिरवार 15 वर्ष अपनी मां जमुना देवी के साथ रक्षाबंधन पर हरपालपुर थाना क्षेत्र के सरसेड़ गांव आया था। मंगलवार को दोपहर 2 बजे लहचूरा डैम धूमने आया था। जंहा, वो मां से डैम में नहाने की जि़द्द करने लगा। मां के मना करने के बाद भी अंकित डैम नहाने डुबकी लगा दिया। नहाते-नहाते गहरे पानी मे चला गया और डूब गया। घटना की सूचना पर महोबकंठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को निकालने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा हो जाने पर रेस्क्यू रोकना पड़ा।
अगले दिन बुधवार को महोबा से 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा की टीम ने रमेश राम कमांडर के नेतृत्व में शव को निकाला गया। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महोबा भेज दिया।
15 वर्षीय अंकित नहाने के दौरान डैम में लापता हो गया था। जिसकी सूचना पुलिस को दी थी। टीम के साथ मौके पर पहुंची महोबकंठ थाना पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी। मंगलवार देर शाम तक काफी तलाश के बाद भी अंकित का शव नहीं मिला । जिसके बाद महोबकंठ एसएचओ राधेश्याम वर्मा द्वारा 15 वीं वाहिनी आगरा टीम की मदद से तलाशी अभियान बुधवार सुबह 11 बजे दुबारा शुरू किया गया। अंकित शव कांटे में फंस कर बाहर आ गया । शव पानी मे नीचे जलकुंभी में फंस गया था। अनुमान लगाया गया कि अंकित जब डुबकी मारी तो उसका पैर जलकुंभी में फंस गए जिस वो गहरे पानी से बाहर नहीं आ सका और डूबने से उसकी मौत हो गई।