छतरपुर

शासकीय राशन दुकान को ग्रामीणों ने लूटा

छतरपुर. बिजावर जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम अंधियारा की शासकीय राशन दुकान में ग्रामीणों द्वारा लूट किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

less than 1 minute read
Jul 06, 2024
वायरल हुआ वीडियो, जांच में जुटी पुलिस

वायरल हुआ वीडियो, जांच में जुटी पुलिस

छतरपुर. बिजावर जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम अंधियारा की शासकीय राशन दुकान में ग्रामीणों द्वारा लूट किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया गया है कि पिछले कुछ महीनों से सेल्समैन द्वारा विधिवत तरीके से राशन का वितरण नहीं किया जा रहा था, जिससे नाराज ग्रामीणों ने राशन दुकान में लूट कर दी। सेल्समैन की शिकायत पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम अंधियारा की शासकीय राशन दुकान के सेल्समैन द्वारा हर माह मशीन में थंब लगवा लिया जाता है लेकिन राशन नहीं दिया जाता, जिसके चलते शुक्रवार को नाराज ग्रामीणों ने राशन दुकान से स्वयं ही राशन ले लिया। वहीं सेल्समैन अनवर खान का कहना है कि दुकान पर विधिवत राशन वितरण किया जा रहा था, इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर राशन की बोरियां लूट लीं। ग्रामीणों के आरोप पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को तकनीकि कारणों से राशन नहीं मिल पाया होगा, जिस कारण से यह आरोप लगाए गए हैं। फिलहाल सेल्समैन की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Also Read
View All
छतरपुर में मौसम का बदला मिजाज: बादलों और धूप की लुकाछिपी के बीच 70 किमी की रफ्तार से तूफानी हवाओं और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

मपी-यूपी के बीच सुगम होगा सफर-खजुराहो से बांदा बॉर्डर तक 300 करोड़ की लागत से बन रही फोरलेन सडक़

परिवहन का फर्जीवाड़ा और ट्रकों का टोटा: छतरपुर में पेटी ठेकेदारों के भरोसे गेहूं उपार्जन, न पर्याप्त ट्रक मिले न मजदूर, खुले आसमान के नीचे भीगकर बर्बाद हुआ अन्नदाता का सोना

बायोमेट्रिक सिस्टम ने बिगाड़ी जल गंगा संवर्धन की चाल: छतरपुर की पंचायतों में 2600 निर्माण कार्य फंसे, अधूरे तालाबों की भी कागजों में हो रही पूर्णता

मंदिरों और निजी घरों से खोजा जाएगा प्राचीन इतिहास, आधुनिक प्लेटफॉर्म कृति संपदा पर संकलित होगा जिले का गौरव