छिंदवाड़ा

हड़ताल से तेंदुपत्ता संग्रहण कार्य प्रभावित, देखें वीडियो

खजरी चौक पर हड़ताली वन कर्मचारियों ने की नारेबाजी

2 min read
strike demo pic

छिंदवाड़ा . वन अधिकारी-कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से तेंदुपत्ता संग्रहण समेत अन्य महत्वपूर्ण कामकाज ठप हो गए हैं। दूसरे दिन शुक्रवार को उन्होंने खजरी चौक पर लगातार धरना दिया और शिवराज सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जब तक १९ सूत्री मांगों पर सरकार स्पष्ट निर्णय नहीं लेती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
वन कर्मचारी संघ की महिला प्रांताध्यक्ष मालती सिंगारे ने बताया कि वन कर्मचारियों की लम्बित मांग को लेकर २१ सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन प्रदेश स्तर पर किया गया है। कर्मचारी पहले भी धरना प्रदर्शन और आंदोलन कर चुके हंै। हर बार मंत्री स्तर पर आश्वासन दिया गया है। कर्मचारी अब न किसी मंत्री और न किसी अधिकारी से सम्पर्क करेंगे। सिंगारे ने कहा कि मुख्यमंत्री को स्वयं कर्मचारी हित में निर्णय लेना चाहिए, तभी कर्मचारी वापस अपनी ड्यूटी पर लौटेंगे। धरना स्थल पर कर्मचारी नेताओं ने सम्बोधित किया। हड़ताल में वन रक्षक,डिप्टी रेंजर और रेंजर्स के साथ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सम्मिलित हुए।

इस बार आर-पार की लड़ाई

वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष वैदेहीशरण मिश्रा, रेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनेंद्र सिंह जयंत एवं प्रवक्ता एसएस राजपूत ने बताया कि इस हड़ताल में तेंदुपत्ता प्रबंधक भी हड़ताल में शामिल हैं जिससे तेंदुपत्ता संग्रहण से लेकर परिवहन का कार्य ठप हो चुका है। उन्होंने बताया कि अभी सिंगरौली में २४ मई को श्रमिक सम्मेलन का बहिष्कार किया गया। साथ ही दतिया में सीएम की उपस्थिति में २५ मई के कार्यक्रम को हड़ताल के चलते स्थगित कर दिया गया। मागें न माने जाने पर आर-पार की लड़ाई जारी रहेगी।

सीएम के दौरे के लिए मांगी जानकारी

छिंदवाड़ा . मुख्यमंत्री के आगामी एक जून को जिले में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी सम्बंधित विभाग प्रमुख अधिकारियों को राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की 25 मई की स्थिति में निर्धारित और अतिरिक्त प्रपत्र में जानकारी 26 मई को दोपहर दो बजे तक कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-17 में जमा करने को कहा गया है। इसी तरह सीएम की घोषणाओं की अपडेट जानकारी भी मांगी गई है।

Updated on:
26 May 2018 12:18 pm
Published on:
26 May 2018 02:21 pm
Also Read
View All