
accident
छिंदवाड़ा. उमरानाला चौकी नागपुर मार्ग पर ग्राम तनसरा के समीप एक भीषण सडक़ हादसे में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। दर्दनाक सडक़ हादसा सोमवार की सुबह करीब 5.30 बजे तब हुआ, जब सिंगोड़ी निवासी शेख रमजान मंसूरी नागपुर में हज यात्रियों को छोडकऱ अपनी कार से वापस सिंगोड़ी लौट रहे थे। ग्राम तंसरा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में कार सवार मोहम्मद अलमीर (5), हाजरा बानो (49) पति शेख अवसार निवासी सिवनी और मिनाजकौशर (30) पति शेख रमजान की मौत हो गई। मिनाज कौशर, जो मोहम्मद अलमीर की मां है उसको गंभीर अवस्था में नागपुर रेफर किया गया था जहां उपचार के दौरान मौत हुई है। कार चालक शेख रमजान मंसूरी गंभीर रूप से घायल हुए हैं तथा दोनों पैर टूटे है। कार में सवार अन्य दो लोग भी घायल बताए जा रहे हैं, जिनका उपचार शहर के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। इस हादसे से सिंगोड़ी के मंसूरी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कार चालक को नींद का झोका आने के कारण यह हादसा होना सामने आ रहा है।
बताया जा रहा है कि हादसे में महिला मिनाजकौशर की मौत हुई है वह अपने पति शेख रमजान तथा बेटे मोहम्मद अलमीर के साथ नागपुर अपने माता पिता को एयरपोट छोडऩे आए थे जो कि हज के लिए जा रहे थे। शेख रमजान की खुद की गाड़ी थी तथा वह खुद चला रहे थे।
दमुआ थाना अंतर्गत रामपुर मार्ग पर ग्राम बानाबेहरा में बाइक सवार दो युवक सडक़ हादसे का शिकार हो गए। भोपाल जाने के लिए बाइक से निकले दोनों युवक बाइक फिसलने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए थे जिन्हें उपचार के लिए दमुआ अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम ने बताया कि सोमवार 27 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 11 बजे दोनों युवक घर से भोपाल जाने के लिए बाइक से निकले थे। दमुआ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बानाबेहरा मुख्य मार्ग पर उनकी बाइक फिसलने से दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को दमुआ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हेमंत (23) पिता मधु कहार निवासी भाजीपानीबडक़ुही और मुजम्मिल (21) पिता रहमत अली निवासी वार्ड नौ भाजीपानीबडक़ुही के रूप में हुई है पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसों के कारणों का पता लगा रही है।
Published on:
28 Apr 2026 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
