16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में EOW की बड़ी कार्रवाई, रिटायर्ड PWD अधिकारी के पास मिली जमीन-जेवर-नगदी सहित करोड़ों की संपत्ति

MP news: ईओडब्ल्यू की टीम ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के रिटायर्ड एसडीओ महेंद्र नागवंशी के घर सहित अन्य ठिकानों पर छापा मारा है। छापेमारी में रिटायर्ड अधिकारी के पास से आय से अधिक करोड़ों की संपत्ति उजागर हुई हैं।

2 min read
Google source verification
MP news EOW raids residence of Retired PWD Official Mahendra Nagvanshi Assets Worth Crores

EOW raids residence of Retired PWD Official Mahendra Nagvanshi (फोटो- सोशल मीडिया फेसबुक)

MP news: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में गुरूवार को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू की टीम ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के रिटायर्ड एसडीओ महेंद्र नागवंशी (Mahendra Nagvanshi) के घर सहित अन्य ठिकानों पर छापा मारा है। इस छापेमारी में रिटायर्ड अधिकारी नागवंशी के पास आय से अधिक करोड़ों की संपत्ति होने के संकेत मिले है। नागवंशी के खिलाफ भ्रष्टाचार कर अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की गई थी। कार्रवाई के बाद ईओडब्ल्यू ने शिकायत की जानकारी को सही पाया और नागवंशी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

छापेमारी में सामने आई करोड़ों की संपत्ति

छापेमारी कार्रवाई के ईओडब्ल्यू दवारा तीन अलग टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने एक साथ परासिया रोड स्थित नागवंशी के घर के साथ एक आटा मिल पर भी छापेमारी की। सुबह शुरू हुई करवाई काफी देर तक चली। जांच में रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी अधिकारी के पास चौकाने वाली संपत्ति मिली। नागवंशी के आवास पर करीब 91 ,500 रुपए कैश, 24 लाख रुपए के घरेलु सामान, 20 लाख के मूल्य वाली 20 बीमा पॉलिसियों में निवेश, 9 लाख रुपए की कीमत के 187 ग्राम सोने के जेवर और 1 किलो चांदी जिनकी कीमत 1 लाख 50 हजार है, उन्हें बरामद किया गया है। इसके अलावा करीब 13 लाख रुपए की कीमत वाली एक दुकान भी मिली है। इसके साथ कुल 20 लाख की कीमत वाली 3 फोर व्हीलर, करीब 2 लाख की कीमत वाली 3 टू व्हीलर भी बरामद की गई है।

कई बैंक खाते और करोड़ों की जमीन भी मिली

जांच में सामने आया कि महेंद्र नागवंशी के नाम के 8, पत्नी सीमा सोमवंशी के नाम के 10 और बेटे ऋत्विक के नाम के 3 बैंक खाते है जिनमें 30 लाख से अधिक पैसे जमा किए गए हैं। यही नहीं, आरोपी एसडीओपी ने करीब 25 एकड़ कृषि जमीन भी खरीद राखी थी जिसका मूल्य करीब 1 करोड़ 76 लाख आंकी जा रही है। वहीं, एक आटा मिल जहां टीम ने सर्च ऑपरेशन किया था, उसकी खुद की कीमत करीब 2 करोड़ 50 हजार बताई जा रही है। ईओडब्ल्यू टीम ने बताया कि नागवंशी के पास से कुल 5 करोड़ 47 लाख रुपए की अनुपातहीन संपत्ति उजागर की गई है।

अभी खत्म नहीं हुई जांच

हालांकि, ईओडब्ल्यू के अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई अभी समाप्त नहीं हुई है। ये जारी रहेगी और आगे और भी संपत्ति मिलने की संभावना हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि रिटायरमेंट के बाद भी बड़ी संपत्तियों और व्यापारिक संस्थानों में निवेश की जांच की जा रही है। टीम द्वारा महेंद्र नागवंशी और उनके भाई के वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों और जमीनों के दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।