
Jyotiraditya Scindia Brings Good News to Rail Passengers of Bina-Guna Route (Photo- Jyotiraditya Scindia Social Media)
mp news: मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ी खुशखबरी दी है। बीना-गुना-रुठियाई पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत देने वाली खबर भी। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन संख्या 61611/61612 बीना-रुठियाई-बीना मेमू ट्रेन (Bina-Ruthiyai-Bina MEMU train) के फेरे बढ़ाकर दिन में दो बार करने की स्वीकृति दे दी है। इससे शाम और रात के समय ट्रेनों के लंबे इंतजार से यात्रियों को अब मुक्ति मिलेगी। केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस ट्रेन के फेरे बढ़ाने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैषणव (Ashwini Vaishnaw) से मांग की थी, जिसकी स्वीकृति मिलने की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है।
वर्तमान में बीना-गुना रूट (Bina-Guna Route) पर दोपहर 12:20 बजे के बाद सीधे शाम 5 बजे तक अशोकनगर व गुना जाने कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं थी। इसी तरह वापसी में, गुना से अशोकनगर और बीना की तरफ शाम 7:10 बजे के बाद रात 1 बजे तक रेल यातायात पूरी तरह ठप रहता था, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी होती थी। मेमू ट्रेन का यह नया फेरा इस बड़े गैप को भरेगा और आवागमन को सुलभ बनाएगा।
रेलवे बोर्ड के पत्र के अनुसार, नई सेवा का समय निर्धारित किया गया है। ट्रेन 61611 बीना- रुठियाई मेमू बीना से शाम 4:20 बजे प्रस्थान कर शाम 4:57 बजे मुंगावली, शाम 5:50 बजे अशोकनगर, शाम 7:05 बजे गुना और शाम 7:40 बजे रुठियाई पहुंचेगी। वहीं ट्रेन 61612 रुठियाई- बीना मेमू वापसी मेंरुठियाई से रात 8:00 बजे चलकर, रात 8:20 बजे गुना, रात 9:21 बजे अशोकनगर, रात 10:18 बजे मुंगावली और रात 11:20 बजे बीना स्टेशन पहुंचेगी। रेलवे बोर्ड के आदेश के मुताबिक, इस विस्तारित सेवा को जल्द ही सुविधाजनक तिथि से शुरू कर दिया जाएगा। इस नई सौगात से जिले के अप-डाउनर्स, छात्रों और व्यापारियों में खुशी है।
केंद्रीय संचार मंत्री और स्थानीय सांसद ज्योतिरादिता सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खुशखबरी की जानकारी दी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- मेरी अनुशंसा पर बीना-गुना-रुठियाई मेमू ट्रेन (61611/61612) अब दिन में एक के बजाय दो बार प्रतिदिन संचालित किए जाने की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के यात्रियों के लिए आवागमन सुविधा सुदृढ़ होगी। इस सौगात के लिए माननीय केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का हार्दिक आभार। '
उन्होंने पोस्ट के आगे लिखा कि इस सुविधा से क्षेत्रीय जनता का आवागमन और अधिक सरल व सुगम होगा, साथ ही अंचल के आर्थिक व सामाजिक विकास को नई गति और मजबूती मिलेगी। (mp news)
Updated on:
16 Apr 2026 06:02 pm
Published on:
16 Apr 2026 05:43 pm
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
