16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांच की बोतल से काटा गला, एक दिन पहले अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ था युवक, मची सनसनी

MP news: अज्ञात कारणों के चलते कांच की बोतल फोड़कर अपना ही गला काट लिया। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

2 min read
Google source verification

नीमच

image

Akash Dewani

Apr 16, 2026

MP news Youth Slits Throat with Glass Bottle Incident Sparks Sensation Neemuch

Youth Slits Throat with Glass Bottle Incident Sparks Sensation (Patrika.com)

MP news: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना से सनसनी मच गई। शहर के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वालटोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक 30 साल के युवक ने अज्ञात कारणों के चलते कांच की बोतल फोड़कर अपना ही गला काट लिया। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है। मृतक का नाम पंकज जायसवाल पिता मदनलाल जायसवाल, निवासी ग्वालटोली बताया जा रहा है। हादसे से मृतक के घर में मातम का माहौल है।

देर रात घर से गायब हुआ पंकज

घटना वाली रात करीब 3 बजे के आसपास परिजनों की आंख लग गई, इसी दौरान पंकज चुपचाप घर से निकल गया। इसके बाद सुबह करीब 11 बजे के आसपास लोगों ने सूचना दी कि लाल मैदान के पास एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पंकज को तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद पंकज को मृत घोषित कर दिया।

कांच की बोतल के टुकड़े से ली खुद की जान

मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने कांच की बोतल तोड़कर उसी के धारदार हिस्से से अपना गला काट लिया।सिटी थाना प्रभारी पुष्पा चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

मामला दर्ज, कारणों की होगी जांच

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवक ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। वहीं,इस घटना ने इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना दिया है।

मृतक का चल रहा था इलाज

मृतक के बड़े भाई राहुल जायसवाल ने बताया कि पंकज बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ था।परिजनों ने बताया कि उसका इलाज नीमच जिला अस्पताल में चल रहा था और मृत्यु से एक दिन पहले ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिली थी।