छिंदवाड़ा

Chhindwara Lok Sabha Election Result LIVE: बंटी ने ढहाया कांग्रेस का गढ़, छिंदवाड़ा में खिला कमल, मनाया जश्न

भाजपा की एक लाख 13 हजार वोटों जीत

less than 1 minute read
BJP ki Jeet

छिंदवाड़ा. लोकसभा चुनाव हॉट सीट माने जाने वाले छिंदवाड़ा में सालों बाद कमल खिला है। यहां भाजपा के विवेक बंटी साहू ने कांग्रेस के नकुलनाथ को लगभग एक लाख 13 हजार वोटों से हरा दिया है। इसी के ही भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ का ढहा दिया है।
छिंदवाड़ा लोकसभा सीट की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई। भाजपा के विवेक बंटी साहू पहले चरण से ही बढ़त बनाए हुए है। ग्यारहवें राउंड तक 67798 वोट से आगे चल रहे थे। बंटी साहू को 360624 जबकि नकुल 292826 वोट मिले थे।
बंटी साहू 15 वें राउंड तक 93545 वोट से आगे चल रहे थे। बंटी साहू को 498873 तो वहीं कांग्रेस के नकुलनाथ को 405328 वोट मिले थे।
21 वें राउंड तक भाजपा के विवेक बंटी साहू 1 लाख 13 हजार वोट से आगे चल रहे थे। लगभग एक लाख 13 हजार वोटों जीत गए । देर शाम को कलेक्टर ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया। वहीं रात को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

जैसे जैसे भाजपा के बंटी साहू को बढ़त मिलती गई कार्यकर्ताओं का उत्साह बढऩे लगा। लोगों ने खुशिया मनाने शुरू दिया। भाजपा कार्यालय के सामने फटाखे फोड़े गए तो वहीं जोश में कार्यकर्ता नाचते भी नजर आए। जीत तय होने के बाद बंटी अपने परासिया रोड स्थित निवास से मतगणना स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा का झंडा लहराकर अपनी खुशी का इजहार किया।

वीडियो देखें

Also Read
View All

अगली खबर