छिंदवाड़ा

Chhindwara Seat 2024 Result: देश की हॉट सीट पर बड़ा उलटफेर, कांग्रेस के गढ़ में खिला ‘कमल’

Chhindwara Seat 2024 Result: कमलनाथ का किला ध्वस्त, भाजपा के विवेक बंटी साहू ने खिलाया कमल

less than 1 minute read

Chhindwara Seat 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने मध्यप्रदेश में प्रचंड जीत दर्ज की है और प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर क्लीन स्वीप किया है। बात छिंदवाड़ा सीट की करें तो छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि देश की हॉट सीट बनी हुई थी। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा में इस बार भाजपा ने सेंधमारी कर दी है और यहां पर भाजपा के विवेक बंटी साहू ने बड़ा उलटफेर करते हुए कांग्रेस के नकुलनाथ को हराया है। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।

कमलनाथ का किला ध्वस्त

कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा को 2024 के चुनाव में भाजपा ने ध्वस्त कर दिया है। भाजपा के विवेक बंटी साहू ने छिंदवाड़ा में कमल खिलाया है और कांग्रेस के नकुलनाथ को 1 लाख 13 हजार 618 वोटों से शिकस्त दी है। विवेक बंटी साहू को कुल 6 लाख 44 हजार 738 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस के नकुलनाथ को 5 लाख 31 हजार 120 वोट मिले हैं।

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट उम्मीदवार और वोटिंग प्रतिशत

प्रत्याशी पार्टी वोटिंग प्रतिशत
नकुलनाथ कांग्रेस वोटिंग प्रतिशत 2024- 79.83%
विवेक बंटी साहूभाजपा वोटिंग प्रतिशत 2019- 82.42%

छिंदवाड़ा लोकसभा में आने वाली 7 विधानसभा सीटें किसके पास हैं?

सीटविधायकपार्टी
जुन्नारदेवसुनील उइकेकांग्रेस
अमरवाड़ाकमलेश शाहकांग्रेस (अब भाजपा में शामिल)
चौरईचौधरी सुजीतकांग्रेस
सौंसरविजय रेवंत चौरेकांग्रेस
छिंदवाड़ाकमलनाथ कांग्रेस
परासियासोहन लाल वाल्मीककांग्रेस
पांढुर्नानीलेश उइकेकांग्रेस

2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम

पार्टी उम्मीदवारवोट
कांग्रेस नकुलनाथ5,47,305
भाजपा नाथन शाह5,09,769

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट का इतिहास

सालसांसदपार्टी
1952रायचंद भाई शाहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1957भीकूलाल चांडकभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1962भीकूलाल चांडकभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967गार्गी शंकर मिश्रभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1971गार्गी शंकर मिश्रभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977गार्गी शंकर मिश्रभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1980कमलनाथभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई)
1984कमलनाथभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989कमलनाथभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1991कमलनाथभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1996अलकानाथभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1997सुंदरलाल पटवाभारतीय जनता पार्टी
1998कमलनाथभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1999कमलनाथभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2004कमलनाथभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2009कमलनाथभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2014कमलनाथभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2019नकुलनाथभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Updated on:
04 Jun 2024 07:25 pm
Published on:
21 May 2024 07:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर