बिछुआ थाना अंतर्गत ग्राम उल्हावाड़ी का मामला, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
छिंदवाड़ा. बिछुआ थाना अंतर्गत ग्राम ग्राम उल्हावाड़ी में गुरूवार की रात दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमे एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है पुराने किसी विवाद को लेकर बीती रात आसपास रहने वाले दोनों पक्षों में विवाद हुआ जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान कुछ लोगों ने युवक पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायल को बिछुआ अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
बिछुआ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष अधुरिया (२७) का विवाद तुलसी गिर व उसके परिवार से था। उसी विवाद की बात को लेकर तुलसी गिर ने विवाद करते हुए मनीष अधुरिया के घर पहुंचा तथा गाली गलौच करने लगा। इस बात पर मनीष अधुरिया घर के बाहर आया तो तुलसी गिर, लोकेश गिर, लखन गिर तथा दिलीप गिर ने उसे पकड़ा तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर मनीष अधुरिया के परिवार ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस व परिवार के लोग अस्पताल ले गए लेकिन मनीष की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के प्रकरण के बाद सभी पांच आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। वहीं घटना के बाद से गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।