छिंदवाड़ा

अन्नदाताओं के समर्थन में कमलनाथ बोले- किसान आंदोलन का परिणाम सार्थक आएगा

किसानों के समर्थन में मध्यप्रदेश में आज से किसान आंदोलन की शुरुआत...।
less than 1 minute read
kamal_1.png

छिंदवाड़ा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और सांसद नकुल नाथ के आव्हान पर देश के अन्नदाताओं के समर्थन में सम्पूर्ण प्रदेश में कांग्रेस किसान आंदोलन का शंखनाद करेगी। इमलीखेड़ा एयर स्ट्रिप पर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मीडिया से चर्चा में कहा देश में किसानों का बड़ा वर्ग है। आंदोलन का परिणाम सार्थक आएगा। इमलीखेड़ा से पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और सांसद नकुल नाथ सिवनी के लिए रवाना हुए।

कांग्रेस जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में दो घंटे तक सड़क जाम करेगी। इस अवधि में सम्पूर्ण जिले में वाहनों के पहिए थमे रहेंगे। दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होने वाले इस चक्काजाम आंदोलन से दो मिनिट पूर्व एवं दोपहर 2 बजे समापन के 2 मिनिट बाद तक सभी धरना प्रदर्शन स्थलों पर एक साथ वाहनों के हार्न बजेंगे एवं शंखनाद किया जाएगा।

चक्काजाम के बाद चौरई में विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा सीमा पर किसान लड़ रहे, उन्हीं के लिए आंदोलन का आगाज़ किया है। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किसानों की मौत का पैगाम लेकर आए तीन काले कानूनों के खिलाफ देश का किसान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है और किसानों की इस लड़ाई में कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाकर हर परिस्थितियों में किसानों के साथ है। तिवारी ने कहा कि केंद्र की हठधर्मी मोदी सरकार द्वारा किसान विरोधी विधेयकों के लागू होते ही सर्वप्रथम कमल नाथ एवं नकुल नाथ ने इसका पुरजोर विरोध किया था।

Published on:
15 Jan 2021 12:26 pm