छिंदवाड़ा

विधानसभा में गूंजेगा फिर परासिया के कफ सिरप का मामला

अम्बाड़ा में दो बालिकाओं के लापता होने, पेंच और कन्हान नदी में रेत के अवैध खनन और पाठई में महाविद्यालय की मांग जैसे मुद्दे विधानसभा में उठाए जाएंगे। बजट सत्र के लिए विधायकों ने 75 से अधिक सवाल लगाए हैं। इनमें विधायक नांदनवाड़ी में एकलव्य विद्यालय, ग्रामीणों की प्रमुख जरूरत, पेयजल सडक़, पुल-पुलियों की मांग, अवैध शराब, जुआं, कोयला चोरी के मुददे उठाएंगे। आदिवासियों की जमीन हथियाने, कोयला खदान बंद होने के मामले भी उठाएंगे।

2 min read
विधानसभा

जिले में परासिया में कफ सिरप से बच्चों की मौत होने का मामला शांत नहीं हो पाया है। विधायक इस प्रश्न पर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग को उठाएंगे। इसी तरह अम्बाड़ा में दो बालिकाओं के लापता होने, पेंच और कन्हान नदी में रेत के अवैध खनन और पाठई में महाविद्यालय की मांग जैसे मुद्दे विधानसभा में उठाए जाएंगे। बजट सत्र के लिए विधायकों ने 75 से अधिक सवाल लगाए हैं। इनमें विधायक नांदनवाड़ी में एकलव्य विद्यालय, ग्रामीणों की प्रमुख जरूरत, पेयजल सडक़, पुल-पुलियों की मांग, अवैध शराब, जुआं, कोयला चोरी के मुददे उठाएंगे। आदिवासियों की जमीन हथियाने, कोयला खदान बंद होने के मामले भी उठाएंगे।


पाठई में महाविद्यालय की मांग


पांढुर्ना विधानसभा अंतर्गत ग्राम पाठई में लम्बे समय से महाविद्यालय खोलने की मांग की जा रही है। यह सवाल विधानसभा में लगाया हुआ है। नांदनवाड़ी में एकलव्य स्कूल की मांग को भी उठाया गया है। अब तक इस मांग पर ध्यान नहीं दिया गया है। इसी तरह गांवों में रोड और पुलिया की मांग को विधानसभा में रखे जाने की बात कहीं जा रही है। पांढुर्ना से अमरावती मार्ग भी जर्जर है। यह सवाल भी किया गया है।
-निलेश उइके,विधायक पांढुर्ना


पेंच नदी में अवैध रेत खनन को उठाया


पेंच नदी में लम्बे समय से अवैध रेत खनन किया जा रहा है। खनिज विभाग के नियमों की अनदेखी जा रही है। इसमें प्रशासन और रेत कारोबारी की मिलीभगत सामने आ रही है। इस पर विधानसभा में प्रश्न लगाया गया है। इसी तरह संविदा शिक्षकों की नियमितीकरण समस्याएं भी लंबित है। इस पर सरकार से सवाल किए गए हैं।
-चौधरी सुजीत सिंह,विधायक चौरई


सौंसर क्षेत्र में ग्रामीण सडक़ों और पुलिया जरूरी


क्षेत्रीय ग्रामों में पेयजल सडक़, पुल-पुलियों की मांग पर विधानसभा में प्रश्न लगाया गया है। सौंसर नगरीय क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को भी फोकस में रखा गया है। किसानों की कपास एवं अन्य समस्याओं पर भी सवाल लगाए गए हैं। विधानसभा में 32 सवाल लगाए जाने का नियम है। हमने कोशिश कर विशेष मुद्दों को सरकार के ध्यान में लाने की कोशिश की है।
-विजय चौरे,विधायक सौंसर


आदिवासी की जमीन गैर आदिवासियों को बेचने का मुद्दा


पूरे जिले में आदिवासी की जमीन गैर आदिवासियों को बेचने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत सामने आई है। इसके अलावा तामिया क्षेत्र में पर्यटन क्षेत्र की अपार संभावनाएं है। जिस पर अभी तक ध्यान नहीं दिया जाएगा। इस पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।
-सुनील उइके,विधायक जुन्नारदेव


परासिया में कोल्ड सिरप में बच्चों की मौत का न्याय कब


परासिया विधानसभा क्षेत्र में कोल्ड कफ सिरप से बच्चों की मौत पर फिर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। इस पर न्याय अब तक नहीं हो पाया है। इस पर सवाल जवाब किया जाएगा। दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की जाएगी। इसी तरह अम्बाड़ा में दो बालिकाओं के लापता होने का मुद्दा उठेगा। छिंदवाड़ा से परासिया बायपास तक फोर लेन के निर्माण की मांग रखी जाएगी। छिंदवाड़ा शहर में लोनिया करबल निवासी राजकुमारी सोनी की रजिस्ट्री का मुद्दा भी रखा जाएगा।
-सोहन बाल्मीक,विधायक परासिया


अमरवाड़ा विधायक ने नहीं लगाए सवाल


अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह की ओर से विधानसभा के बजट सत्र में कोई सवाल नहीं लगाए गए हैं। विधायक शाह ने इस मुद्दे पर बाद में बात करने की बात कहीं तो वहीं उनके सहायक ने कहा कि विधायक ने बजट सत्र में कोई प्रश्न नहीं भेजे हैं। इस बारे में कैसे बताए। यदि कुछ विषय होंगे तो तुरंत ध्यान आकर्षण प्रस्ताव लगा देंगे।

Published on:
13 Feb 2026 11:23 am
Also Read
View All

अगली खबर