शहीद भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव की शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को लाल झंडा कोल माइंस मजदूर यूनियन सीटू के शहीद भवन गुढ़ी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही श्रमिक नेता पीके मूर्ति की चौथी पुण्यतिथि भी मनाई गई। तीनों वीर शहीदों की तस्वीरों व श्रमिक नेता मूर्ति की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
छिंदवाड़ा/गुढ़ी अम्बाडा़. शहीद भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव की शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को लाल
झंडा कोल माइंस मजदूर यूनियन सीटू के शहीद भवन गुढ़ी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही श्रमिक नेता पीके मूर्ति की चौथी पुण्यतिथि भी मनाई गई। तीनों वीर शहीदों की तस्वीरों व श्रमिक नेता मूर्ति की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला। मूर्ति के संघर्ष पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पदाधिकारी अमरनाथ सिंह, मीरहसन, मो.अनवर, मार्कण्डेय मिश्रा, अशोक भारती, विकास सातनकर, शशिकपूर भारती सहित महिलाओं ने भी अपने विचार रखे। जल दिवस पर सखी महिला मंच ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिगांव को वाटर कूलर भेंट किया। कायाकल्प योजना में पुरस्कार मिलने पर केक काटा गया। मंच की महिला सदस्यों ने स्टॉफ को बधाई दी। नवजात शिशुओं के लिए नए कपड़े भी प्रदान किए। इस मौके पर चिकित्सा केन्द्र प्रभारी डॉ. आकाश कराले, बीपीएम रविन्द्र पराडक़र, मंच की ममता जैन, मेहता, अनु पोपली, रीता मल्होत्रा, जूही प्रकाश, पूजा नागले, राधा मर्सकोले, संध्या सोनपुरे, रामवती तिरगाम, प्रशांत चोपड़े उपस्थित थे।