पिछले वर्ष 2025 में इसकी लागत 27 करोड़ रुपए थी। निगम अधिकारी इसे निगम परिषद की बैठक में रखने की तैयारी कर रहे हैंं। परिषद में प्रस्ताव पास होने के बाद प्लॉट के ई-टेण्डर करवाए जाएंगे।
पिछले कई साल से लटका ट्रांसपोर्ट नगर का प्रोजेक्ट नए सिरे से तैयार किया गया है। इसमें रिटनिंग वॉल समेत अन्य कार्य को जोडऩे से इसका बजट 40 करोड़ रुपए पहुंच गया है। पिछले वर्ष 2025 में इसकी लागत 27 करोड़ रुपए थी। निगम अधिकारी इसे निगम परिषद की बैठक में रखने की तैयारी कर रहे हैंं। परिषद में प्रस्ताव पास होने के बाद प्लॉट के ई-टेण्डर करवाए जाएंगे।
पिछले साल 30 मार्च 2025 को बजट बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर में बिना प्रस्ताव काम कराए जाने को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने काफी हंगामा मचाया था। इस पर निगम अधिकारियों को काफी सफाई देनी पड़ी थी। उस समय ट्रांसपोर्ट नगर का बजट 27 करोड़ रुपए रखा गया था। पार्षदों की आपत्तियों के चलते ट्रांसपोर्ट नगर का काम रोक दिया गया था। इसके बाद जुलाई 2025 में इसके समतलीकरण के टेण्डर लगाए गए थे। फिर एक फर्म को टेंडर मिलने के बाद पार्षदों के दूसरे गुट ने इसकी शिकायत नगरीय प्रशासन मंत्री को कर दी थी। तब मंत्री ने आदेश देकर इस टेंडर को निरस्त करा दिया था। तब से करीब 8 महीने हो चुके हैं। ट्रांसपोर्ट नगर का काम बंद है। इस काम में जनप्रतिनिधियों की कोई रुचि प्रदर्शित नहीं हो रही है।
नगर निगम में पिछले प्रोजेक्ट में ट्रांसपोर्ट नगर में सीसी रोड, आरसी डे्रन, वाटर सप्लाई, डीआई पाइपलाइन, टायलेट कॉम्प्लेक्स, एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, रैन बसेरा, दीनदयाल रसोई, चैक पोस्ट, लेवलिंग वर्क, पुलिस चौकी, इलेक्ट्रिक वर्क के प्रावधान से बजट 27 करोड़ रुपए आंका गया था। नए प्रोजेक्ट में चारों ओर से रिटॢनंग बाल बनाने तथा अन्य निर्माण कार्य का प्रावधान किया गया है। इससे निगम की लागत 40 करोड़ रुपए पहुंच गई है।
ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण लम्बे समय से लटका हुआ है। महापौर और भाजपा पार्षद इस पर बजट का अभाव समेत अन्य समस्याएं बता रहे हैं। इसके अलावा अन्य प्रोजेक्ट लंबित है। इस पर निश्चित ही नियम से काम होना चाहिए। जिसका इंतजार नगर वासी कर रहे हैं।
-सोनू मागो, अध्यक्ष, नगर निगम।
….
निगम में ट्रांसपोर्ट नगर की नई कार्ययोजना तैयार हो रही है। इस पर तेजी से काम होगा। सारे नियम प्रक्रियाओं का पालन प्रोजेक्ट में किया जाएगा। इस कार्य से ट्रकों के आवागमन से संबंधित समस्या का निराकरण होगा।
-विक्रम अहके, महापौर।
….
ट्रांसपोर्ट नगर का नया डीपीआर तैयार हो गया है। इसमें रिटर्निग वाल समेत अन्य निर्माण कार्याे को जोडऩे से लागत 40 करोड़ रुपए हो गई है। इस प्रस्ताव को निगम परिषद की बैठक में रखा जाएगा। फिर उस पर निर्णय अनुसार प्लॉट के ई-टेंडर किए जाएंगे।
-सीपी राय, आयुक्त नगर निगम।
…..