14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खजरी चौक पर हटाए गए अतिक्रमण, दो ठेले और दो लोहे के स्टैण्ड जब्त

। मौके से दो हाथ ठेले और दो लोहे के स्टैंड जब्त कर फटका मशीन में पहुंचाया गया। संबंधित व्यक्तियों को एसपी बंगले के पास भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत भी दी।

less than 1 minute read
Google source verification
uit ne atikraman se ghire 66 kiyoskon ko mittee mein milaaya

uit ne atikraman se ghire 66 kiyoskon ko mittee mein milaaya

नगर निगम ने खजरी चौक स्थित एसपी बंगले के आसपास यातायात विभाग एवं नगर निगम की अतिक्रमण टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान सडक़ किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। मौके से दो हाथ ठेले और दो लोहे के स्टैंड जब्त कर फटका मशीन में पहुंचाया गया। संबंधित व्यक्तियों को एसपी बंगले के पास भविष्य में अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत भी दी।

मारई में प्राकृतिक खेती देखने पहुंची कृषि विभाग की टीम


ग्राम मारई में शुक्रवार को उप संचालक कृषि जितेन्द्र कुमार सिंह ने अपने कृषि एवं आत्मा परियोजना के मैदानी अमले के साथ महिला कृषक वंदना इंगले के खेत का निरीक्षण किया। चना रिज फरो फसल प्रदर्शन किस्म आर.वी.जी.- 204 और गेहूं की किस्म डी.बी.डब्ल्यू.- 303 गेहूं फसल प्रदर्शन का अवलोकन किया। महिला कृषक वंदना इंगले ने बनाई जा रही केंचुए की खाद, पशु आहार अजोला एवं नेपियर घास को देखा। प्रेरणा स्व-सहायता समूह, संगम महिला मंडल की महिलाओं के कार्यों को देखा व कृषकों से चर्चा की।

श्रीवास्तव कॉलोनी में भोलेबाबा की हल्दी, मेहंदी रस्म



छिंदवाड़ा.श्रीवास्तव कालोनी सर्वेश्वर मंदिर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर भोले बाबा की शादी में हल्दी-मेंहदी की रस्म हुई। महिलाओं ने मंदिर में यह कार्यक्रम किया। इसमें मंजू डेहरिया, श्रद्धा पांडे, कीर्ति श्रीवास्तव, शैलू सूरवंशी, गीता जंघेला, सीमा, मोना, आरती, संध्या विश्वकर्मा एवं अन्य महिलाएं शामिल रही।
……