चित्तौड़गढ़

Rajasthan: सौतेले पिता ने ही किया बेटी का बलात्कार, दोस्तों के साथ अलग-अलग शहर में ले जाकर करता रहा गंदी हरकत, मां बोली ‘चुप रहना’

Father Raped His daughter: मां ने 7 साल की थी तो दूसरी शादी कर ली और 4 भाई-बहनों के साथ सौतेले पिता के घर आ गई। उसके सौतले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मां को बताया तो चुप रहने को कहा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 May 2025, 8:30 AM IST
Feature image
राजस्थान पुलिस (फोटो: पत्रिका)

Chittorgarh Rape Case: पिता-पुत्री के रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है। आरोप है कि एक नाबालिगा के साथ उसके ही सौतले पिता ने दोस्त और अन्य चार युवकों के साथ मिल कर बलात्कार किया। इस दौरान उसे विभिन्न शहरों में ले जाया गया। बूंदी रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिली एक बालिका ने घटना का खुलासा किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मां ने जब वह सात साल की थी तो उसने दूसरी शादी कर ली और 4 भाई बहनों के साथ वह सौतेले पिता के घर आ गई। उसके सौतले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मां को बताया कि तो उसने भी चुप रहने को कहा।

यह वीडियो भी देखें:-

बालिका ने सौतले पिता के साथ ही एक दोस्त और अन्य चार लड़कों पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया। बालिका ने बूंदी पुलिस को बताया कि उसे कई शहरों में ले जाया गया और वहां आरोपियों ने दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह चित्तौड़गढ़ जिले की है। पुलिस ने बालिका को बाल कल्याण समिति के सामने भी पेश किया। बूंदी में पोक्सो एक्ट के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने बिना नंबरी दर्ज हुई रिपोर्ट चित्तौडग़ढ़ कोतवाली भिजवाई है।

Updated on:
27 May 2025, 8:30 AM IST
Published on: