चित्तौड़गढ़

सड़कों पर मवेशी, गलियों में फैली गदंगी, रैकिंग तो फिर गिरेगी ही

स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में चित्तौडग़ढ़ की रैकिंग पिछले दो वर्षों की तुलना में अधिक गिरने पर नगर परिषद व सरकारी तंत्र भले कुछ भी सफाई दे लेकिन हकीकत के धरातल पर शहर के हालात ही बयां कर रहे है कि हम रैकिंग में पीछे क्यों है।
2 min read
chittorgarh
सड़कों पर मवेशी, गलियों में फैली गदंगी, रैकिंग तो फिर गिरेगी ही


चित्तौडग़ढ़ण् स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में चित्तौडग़ढ़ की रैकिंग पिछले दो वर्षों की तुलना में अधिक गिरने पर नगर परिषद व सरकारी तंत्र भले कुछ भी सफाई दे लेकिन हकीकत के धरातल पर शहर के हालात ही बयां कर रहे है कि हम रैकिंग में पीछे क्यों है। शहर के मुख्य मार्गो पर मवेशी स्वच्छन्द विचरण कर रहे है तो गलियों व बस्तियों में सफाई के नाम पर भी खानापूर्ति होने से गदंगी फैली हुई है। क्षतिग्रस्त सड़कों की समय पर मरम्मत नहीं कराने से वे भी शहर की सुंदरता को बिगाड़ रही है। सीवरेज कार्य के कारण कई जगह सड़कों की स्थिति अब भी खराब है। ओडीएफ होने के बावजूद सुबह के समय कई जगह गदंगी देखी जाती है।

मुख्य मार्गो पर बेरोकटोक घूम रहे मवेशी
शहर का किलारोड हो या राणा सांगा बाजारए कलक्ट्रेट चौराहा हो या गांधी चौक हर मुख्य मार्ग पर दिनभर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। सड़क के मध्य बैठ जाने से वाहन चालकों को हर समय हादसे की आशंका बनी रहेती है। इसके बावजूद आवारा मवेशियों को रोड़ से हटाने के लिए कोई गंभीर पहल नहीं हुई है। दुर्ग मार्ग पर देशी.विदेशी पर्यटकों का आगमन बना रहता है। ऐसे में मवेशियों के घूमते समूह उनके मन में शहर की प्रतिकूल छवि निर्मित करते है।

सड़कों पर फैली गदंगी
ऑटोटिपर से घर.घर कचरा एकत्रित करने की व्यवस्था के बावजूद शहर की सड़के साफ.सुथरी नहीं दिख रही है। शहर की कई गलियां व बस्तियों के अन्दरूनी मार्ग की सड़कों पर नियमित सफाई नहीं होने से गदंगी फैली रहेती है। कई बार क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत नहीं होने से उनका गंदा पानी भी सड़कों पर फैल जाता है।

क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत नहीं
शहर में सीवरेज कार्य के चलते कई जगह सड़के क्षतिग्रस्त हुई। इसके बाद कई जगह अब तक पूरी तरह मरम्मत नहीं होने से सड़के कच्ची.पक्की स्थिति में है। क्षतिग्रस्त सड़कों पर वाहन चलाते समय हादसे का खतरा तो रहता ही है साथ ही ये सड़के विकास के दावों की पोल भी खोलती है।
पहले से भी बिगड़ गई हमारी रैकिंग
स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में चित्तौडग़ढ़ की स्थिति पिछले दो सर्वेक्षण के मुकाबले अधिक खराब हुई है। चित्तौडग़ढ़ सर्वे में शामिल देश के 425 शहरों में 327 वें स्थान पर रहा है। राज्य के 28 प्रमुख शहरों में चित्तौडग़ढ़ की रैकिंग 22वें स्थान पर रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में चित्तौडग़ढ़ देश में 320 वें एवं वर्ष 2017 में 301 वें स्थान पर रहा था। गत वर्ष के सर्वे में चित्तौड़ राज्य में 23वें स्थान पर रहा था।

Published on:
12 Mar 2019 10:50 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी