चित्तौड़गढ़

किराए के कमरे में फंदे पर मिला ऑटो चालक का शव

चित्तौडग़ढ़. शहर की मोहर मंगरी बस्ती में रविवार को एक ऑटो चालक का शव उसके किराए के कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। तीन दिन पहले ही उसने किराए पर कमरा लिया था।
less than 1 minute read
chittorgarh
किराए के कमरे में फंदे पर मिला ऑटो चालक का शव

चित्तौडग़ढ़. शहर की मोहर मंगरी बस्ती में रविवार को एक ऑटो चालक का शव उसके किराए के कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। तीन दिन पहले ही उसने किराए पर कमरा लिया था।
कोतवाली प्रभारी गजेन्द्रसिंह ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि मोहर मंगरी में एक युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची मृतक की शिनाख्त पुरानी आबादी पुठोली निवासी जाकिर (२५) पुत्र गफूर मंसूरी के रूप में की गई। मोहर मंगरी में ही रहने वाले शौकत शाह ने दरवाजा खुला देखा तो जाकिर को आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर अंदर झांककर देखा तो जाकिर बैठी हुई अवस्था में फंदे पर लटका हुआ था।
पास में ही चाय की तपेली और आधा कप चाय रखी हुई थी। वह ऑटो चलाता था और पिछले कुछ दिन से एक युवती के साथ रह रहा था। युवती कौन थी और कहां गई, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। मृतक के भाई शब्बीर ने बताया कि जाकिर तलाकशुदा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Published on:
18 Mar 2019 12:42 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी