चित्तौड़गढ़

मंदसौर से आ रहे व्यापारी की कार रोक बाइक सवारों ने बरसाई अंधाधुन गोलियां

निम्बाहेड़ा. नगर के छोटीसादड़ी रोड स्थित मड्डा चौराहे पर शनिवार रात्रि दो मोटरसाइकिल सवारों ने एक कार पर फायरिंग की। इससे कार के कांच फूट गए।
2 min read
chittorgarh
मंदसौर से आ रहे व्यापारी की कार रोक बाइक सवारों ने बरसाई अंधाधुन गोलियां



निम्बाहेड़ा. नगर के छोटीसादड़ी रोड स्थित मड्डा चौराहे पर शनिवार रात्रि दो मोटरसाइकिल सवारों ने एक कार पर फायरिंग की। इससे कार के कांच फूट गए।
पुलिस के अनुसार मंदसौर से आते समय हारुन उर्फ हिरण गज्जर की कार पर बाइक से आए दो युवकों ने फायरिंग की। युवकों के मुंह पर कपड़ा बंधा था। उन्होंने मड्डा चौराहे पर कार की डिक्की, फाटक और बोनट पर
फायर किया।
फायरिंग करने वालों का पता नहीं चला है। कोतवाली पुलिस और सदर थाना पुलिस एक साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर हारून से पूछताछ की। उसने किसी को भी पहचानने से इनकार कर दिया। हारून की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश एएसआई देवीलाल कर रहे हैं। भीलवाड़ा से आई एफएसएल टीम ने मौका मुआयना कर मौके से कारतूस और गाड़ी के फोटो और नमूने एकत्र किए। हारुन ने किसी रंजिश या लूट की संभावना से भी इनकार किया। पुलिस ने बताया कि निम्बाहेड़ा निवासी हारून मंदसौर में व्यवसाय करता है।


ठेकेदार की हत्या, निर्माणाधीन मकान की छत पर मिला शव

निम्बाहेड़ा. कस्बे में रविवार सुबह भैरव वाटिका के पीछे एक निर्माणाधीन मकान की छत पर ठेकेदार का शव पड़ा मिल। सुबह करीब दस बजे मकान मालिक ने पुलिस को छत पर शव पड़े होने की सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची व शव को सरकारी चिकित्सालय भिजवाया गया। वहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त शौकत पुत्र शमशु शाह निवासी कचोली (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई, जो उसके पुत्र ने की। शव के गले पर तार के निशान को देखते हुए पुलिस हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मकान मालिक ने बताया कि ठेकेदार को कल ही बीस हजार रुपए का भुगतान किया था। भुगतान के समय उसके साथ काम करने वाला एक मजदूर दम्पती भी था। वह दम्पती घटना के बाद से ही गायब है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
02 Jul 2018 05:34 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी