चित्तौड़गढ़

पाकिस्तान के प्रवक्ता की तरह बात कर रहे है मुख्यमंत्री

विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान भी सर्जिकल स्ट्राइक करता रहता है, जैसे बयान से लगता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पाकिस्तान के प्रवक्ता की तरह बात कर रहे है।
less than 1 minute read
chittorgarh
पाकिस्तान के प्रवक्ता की तरह बात कर रहे है मुख्यमंत्री

चित्तौडग़ढ़. विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान भी सर्जिकल स्ट्राइक करता रहता है, जैसे बयान से लगता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पाकिस्तान के प्रवक्ता की तरह बात कर रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रविवार को सभा की तैयारियों का जायजा लेने राठौड़ ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री पाकिस्तान के सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा करने की बजाय अपनी सरकार के साढ़े तीन माह के कार्यकाल पर बात करते तो अच्छा लगता। विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस तरह के बयानों से धु्रवीकरण के प्रयास सफल नहीं होंगे। राठौड़ ने सीकर जिले में दुल्हन के अपहरण कांड को कानून-व्यवस्था फेल होने का परिणाम बताया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री की सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। प्रधानमंत्री के राजस्थान आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

Updated on:
20 Apr 2019 11:50 pm
Published on:
20 Apr 2019 11:50 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी