चित्तौड़गढ़

कार ने ऑटो को मारी टक्कर, हादसे में दुधमुंहे बच्चे की मौत, दस घायल

गंगरार थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई। हासदे में दस जने घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल तीन जनों को उदयपुर रेफर किया गया है।
less than 1 minute read
accident_in_chittorgarh.jpg

चित्तौड़गढ़। गंगरार थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई। हासदे में दस जने घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल तीन जनों को उदयपुर रेफर किया गया है। भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ तहसील स्थित सावत खेड़ा गांव का एक परिवार गंगरार क्षेत्र के भटवाड़ा गांव स्थित रक्तिया बावजी के दर्शन कर ऑटो से लौट रहे थे।

इसी दौरान बोरदा गांव के पास ऑटो को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक सहित ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। वहीं, दस माह के बालक कार्तिक बंजारा पुत्र शंभुलाल बंजारा की मौत हो गई। घायलों को चित्तौड़गढ़ के श्रीसांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय लाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल लोकेश बंजारा, अभी बंजारा व लाली बंजारा को उदयपुर रेफर किया गया है। शेष घायलों का इलाज जारी है।

चंदेरिया से बैठना था ट्रेन में
परिवार के सभी दर्शन के बाद चंदेरिया स्टेशन से ट्रेन से भीलवाड़ा के बिजौलिया स्टेशन पर उतरने वाले थे।सभी ऑटो में सवार होकर चंदेरिया आ रहे थे।

ये हुए घायल
सड़क हादसे में घायल राकेश बंजारा, राजू, काली, राहुल, राहुल, पार्वती, चंदेरिया निवासी ऑटो चालक यूसुफ का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Published on:
19 Oct 2023 06:40 pm
Also Read
View All
Chittorgarh: त्योहारों से ठीक पहले चिल्लर की किल्लत से हाहाकार, बैंक बने बेपरवाह; जुगाड़ से बाजार चला रहे व्यापारी

Rajasthan: गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, पानी में डूबने से दो लोगों की मौत, दो परिवारों में छाया मातम

Chittorgarh : श्रद्धालुओं के कौतूहल और आकर्षण का केंद्र बनी ‘झकोलमा पूड़ी’, हजारों की संख्या में ग्रहण की प्रसादी

चित्तौड़गढ़ पंचायत चुनाव: आरक्षण की लॉटरी निकलते ही बदले समीकरण, 26 पंचायतों की कमान संभालेगी महिलाएं, देखें लिस्ट

चित्तौड़गढ़ पंचायत चुनाव: कौन कहां से लड़ेगा? जिला परिषद और 11 प्रधान पदों का आरक्षण तय, देखें अपने वार्ड की लॉटरी रिपोर्ट