28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Chittorgarh / उप प्रधान चुनाव: चित्तौड़गढ़ प्रधान चुनाव में किंगमेकर के बाद अब खुद ‘किंग’ बनीं शंकरी बाई, आरएलपी को चौंकाया

उप प्रधान चुनाव: चित्तौड़गढ़ प्रधान चुनाव में किंगमेकर के बाद अब खुद ‘किंग’ बनीं शंकरी बाई, आरएलपी को चौंकाया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति उप प्रधान चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी शंकरी बाई ने कांग्रेस की ज्योति देवी को एक वोट से हराकर जीत दर्ज की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 28 Nov 2026, 5:59 PM IST

shankari bai

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति उप प्रधान शंकरी बाई।

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में प्रधान चुनाव के बाद उप प्रधान चुनाव में भी रोचक मुकाबला रहा। उप प्रधान चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी शंकरी बाई ने कांग्रेस की ज्योति देवी को एक वोट से हराकर जीत दर्ज की। शंकरी बाई को कुल 29 में से 15 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति देवी को 14 वोट मिले। शंकरी बाई ने उप चुनाव चुनाव एक वोट से जीता।

खास बात यह है कि शंकरीबाई ने पंचायत समिति सदस्य का चुनाव हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ( RLP ) के टिकट पर जीता था। हालांकि, उप प्रधान पद के चुनाव में उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उनका समर्थन किया।

शंकरी बाई को 15 सदस्यों का साथ मिला

भाजपा के समर्थन से शंकरी बाई को 15 सदस्यों का साथ मिला और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया। इससे पहले चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति के प्रधान चुनाव में शंकरी बाई किंगमेकर रही। कुल 29 सदस्यों वाली पंचायत समिति में भाजपा और कांग्रेस के 14-14 सदस्य थे। ऐसे में आरएलपी की सदस्य शंकरी बाई का एक वोट निर्णायक बन गया था। उनके समर्थन से भाजपा के भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी प्रधान निर्वाचित हुए थे।

प्रधान चुनाव के दौरान कांग्रेस के सभी 14 सदस्य पार्टी के साथ रहे। भाजपा की ओर से कांग्रेस सदस्यों में सेंध लगाने की चर्चाएं भी थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अंत में शंकरीबाई के समर्थन से भाजपा को प्रधान पद पर जीत मिली। उप प्रधान चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद शंकरी बाई का उनके समर्थकों ने पंचायत समिति परिसर में गर्मजोशी से स्वागत किया और बधाई दी। उप प्रधान शंकरी बाई ने जीत के बाद कहा कि वह क्षेत्र में बेहतर विकास कार्य करवाएंगी और जनता की सेवा करेंगी। चित्तौड़गढ़ जिले की 11 पंचायत समितियों में से 6 में कांग्रेस के उप प्रधान बने। वहीं, भाजपा के 3 और निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में 2 उप प्रधान पद आए। कपासन पंचायत समिति में कांग्रेस के उम्मीदवार भैरू लाल गाडरी निर्विरोध उप प्रधान चुने गए।

चित्तौड़गढ़ जिले की 11 पंचायत समितियों में कहां से कौन बना उप प्रधान

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति से निर्दलीय शंकरी बाई, बड़ीसादड़ी से कांग्रेस की कमलेश चौधरी, बेगूं से कांग्रेस के सागर मल, भदेसर से भाजपा की रचना देवी, भूपालसागर से कांग्रेस के प्रदीप कुमार चौधरी, डूंगला से कांग्रेस की मंजू, राशमी से भाजपा की भंवर कंवर, निम्बाहेड़ा से कांग्रेस की सुधा बाई जैन, कपासन से कांग्रेस के भैरू लाल, गंगरार से भाजपा के रतन लाल और भैंसरोड़गढ़ से निर्दलीय दीपिका कंवर उप प्रधान बनीं।

चित्तौड़गढ़ जिले की पंचायत समितियों के उपप्रधानों की सूची

पंचायत समितिउप प्रधान का नामपार्टी
बड़ी सादड़ीकमलेश चौधरीकांग्रेस
बेगूंसागर मलकांग्रेस
भदेसररचना देवीभाजपा
भूपालसागरप्रदीप कुमार चौधरीकांग्रेस
भैंसरोड़गढ़दीपिका कंवरनिर्दलीय
चित्तौड़गढ़शंकरी बाईनिर्दलीय
डूंगलामंजूकांग्रेस
गंगराररतन लालभाजपा
कपासनभैरू लालकांग्रेस
निम्बाहेड़ासुधा बाई जैनकांग्रेस
राशमीभंवर कंवरभाजपा

चित्तौड़गढ़ उप प्रधान चुनाव (उपलब्ध परिणाम)

  • कांग्रेस: 6
  • भाजपा: 3
  • निर्दलीय: 2