चित्तौडगढ़़. सैनिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत चल रही तीन दिवसीय इंटर हाउस इंडोर गेम्स प्रतियोगिता का शुक्रवार को इंडोर स्टेडियम में समापन हुआ। सभी स्पर्धाओं में सर्वाधिक अंक हासिल कर कुश हाउस ने ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि हमीर हाउस दूसरे और सांगा हाउस तीसरे स्थान पर रहा।