28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Chittorgarh / 21 साल बाद पंचायत समिति पर कांग्रेस का कब्जा, गीताबाई गुर्जर बनीं नई प्रधान

21 साल बाद पंचायत समिति पर कांग्रेस का कब्जा, गीताबाई गुर्जर बनीं नई प्रधान

डूंगला. पंचायत समिति डूंगला के प्रधान पद पर कांग्रेस की गीताबाई गुर्जर निर्वाचित हुई हैं। शुक्रवार को हुए चुनाव में गीताबाई ने 11 मत हासिल कर भाजपा के गहरी लाल जणवा को 5 मतों से पराजित किया। निर्वाचन…
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 5:01 PM IST

Gitabai Gurjar

डूंगला. पंचायत समिति डूंगला के प्रधान पद पर कांग्रेस की गीताबाई गुर्जर निर्वाचित हुई हैं। शुक्रवार को हुए चुनाव में गीताबाई ने 11 मत हासिल कर भाजपा के गहरी लाल जणवा को 5 मतों से पराजित किया। निर्वाचन अधिकारी ईश्वरलाल खटीक ने परिणाम की घोषणा कर उन्हें विजयी घोषित किया। इससे पहले सुबह भाजपा प्रत्याशी गहरी लाल जणवा ने मंडल अध्यक्ष पूरणमल अहीर व सदस्य राहुल खटीक के साथ रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया। वहीं, गीताबाई गुर्जर ने शंभू लाल, नरेंद्र नलवाया, प्रेमी बाई व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह झाला के साथ पर्चा भरा। दोपहर 3 बजे कांग्रेस सदस्य नेता बद्रीलाल जाट व देवेंद्र सिंह झाला के साथ बस से पहुंचे, शपथ ली और मतदान किया। इसके बाद भाजपा के 6 सदस्य दो कारों से मतदान करने पहुंचे और वोट डालने के बाद उन्हीं वाहनों से रवाना हो गए। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया गया।

जीत की घोषणा होते ही पंचायत समिति के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह दौड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की, आतिशबाजी चलाई और नेता बद्रीलाल जाट व प्रधान के पति रामेश्वर लाल गुर्जर को कंधों पर उठा लिया। इसके बाद डीजे की धुन पर नाचते-गाते कार्यकर्ता मुख्य बस स्टैंड पहुंचे, जहां जमकर आतिशबाजी व नारेबाजी हुई। चुनाव व मतगणना के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना अधिकारी ओम सिंह चुंडावत व भादसोड़ा थाना अधिकारी अक्षत के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर तहसीलदार प्रभु लाल मीणा, नायब तहसीलदार मोहनलाल त्रिवेदी और भूपेंद्र वसी भी मौजूद थे। नवनिर्वाचित प्रधान गीताबाई गुर्जर (48) सातवीं कक्षा तक पढ़ी हैं। उनके पति रामेश्वर लाल गुर्जर लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय हैं, जबकि पति और सास कालीबाई करसाना ग्राम पंचायत के सरपंच रह चुके हैं।