चित्तौड़गढ़

Rajasthan CET Exam: चित्तौड़गढ़ में भी सीईटी का सेंटर, अभ्यर्थियों को नहीं होना पड़ेगा परेशान

Rajasthan News : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2024 स्नातक लेवल के लिए पच्चीस जिलों में सेंटर बना दिए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Sep 2024, 11:48 AM IST
exam cet
file photo

चित्तौड़गढ़।राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2024 स्नातक लेवल के लिए राज्य के पच्चीस जिलों में सेंटर बना दिए हैं। इनमें चित्तौडग़ढ़ जिला भी शामिल है। ऐसे में अभ्यर्थियों को बाहर के जिलों में जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार राजस्थान सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 27 और 28 सितम्बर को होगी। परीक्षा दोनों दिन दो शिफ्ट में और ऑफलाइन मोड में होगी। परीक्षा में उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र लेकर जाना होगा। पिछली बार सीईटी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के लिए 11 लाख 27 हजार 659 ने पंजीयन कराया था। इस बार 13 लाख 26 हजार 36 ने पंजीयन कराया है। हर पारी में लगभग सवा तीन लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

यहां होगी परीक्षा

चित्तौड़गढ़, जयपुर, भरतपुर, अलवर, बूंदी, झालावाड़, जोधपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, कोटपूतली, अजमेर, सीकर, बारां, दौसा, नागौर, बीकानेर, पाली, ब्यावर, डूंगरपुर, राजसमंद, उदयपुर, टोंक, भीलवाड़ा, हनुमानगढ़ और सवाईमाधोपुर जिले में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

पहली पारी नौ बजे से

सीईटी का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह नौ बजे से शुरू होकर 12 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट में परीक्षा अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी।

पिछली बार थे दस जिले

पिछली बार सीइटी सात और आठ जनवरी को हुई थी। पूरे राजस्थान के मात्र दस जिलों में परीक्षा हुई थी। इस बार दस की जगह पच्चीस जिलों में परीक्षा होगी, ताकि छात्र-छात्राओं को ज्यादा दूर नहीं जाना पड़े। इस बार पंद्रह जिले बढ़ाए गए हैं। यह अच्छी पहल है।

Updated on:
13 Sep 2024, 11:48 AM IST
Published on: