चित्तौड़गढ़

मंत्री गौतम दक की बड़ी सौगात, राजस्थान में यहां 31.5 करोड़ से बनेगा 100 बेड का हाईटेक अस्पताल

सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक के प्रयासों से क्षेत्र को 31.5 करोड़ रुपए की लागत वाले 100 बेड के सर्वसुविधायुक्त उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन की बड़ी स्वीकृति मिली है।

less than 1 minute read
Photo AI

चित्तौड़गढ़। बड़ीसादड़ी उपखण्ड मुख्यालय के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक के प्रयासों से क्षेत्र को 31.5 करोड़ रुपए की लागत वाले 100 बेड के सर्वसुविधायुक्त उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन की बड़ी स्वीकृति मिली है।

चिकित्सालय निर्माण के लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। नगर भाजपा अध्यक्ष धनपाल मेहता ने बताया कि इस अत्याधुनिक अस्पताल के बनने से बड़ीसादड़ी शहर सहित आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को इलाज के लिए अब बड़े शहरों की ओर नहीं दौड़ना पड़ेगा। इस अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरण, बेहतर वार्ड व्यवस्था और विशेषज्ञ सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

भाजपा नगर मंडल और क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मंत्री गौतम दक का आभार व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह परियोजना निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएगी। इससे क्षेत्र का स्वास्थ्य ढांचा पहले से कहीं अधिक मजबूत और सुदृढ़ होगा।

आमजन को घर के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकेगा। भाजपा नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता का कहना है कि यह सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के विश्वास और बेहतर भविष्य की नींव है। मंत्री गौतम दक ने बड़ीसादड़ी के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देकर आमजन को बड़ी राहत प्रदान की है।

Published on:
14 Mar 2026 02:27 pm
Also Read
View All
Rajasthan: लंबी उम्र की पूजा कर लौट रहे 25 लोगों से भरी पिकअप को कंटेनर ने मारी टक्कर, उड़ गए परखच्चे, हुई इतने लोगों की मौत

Chittor: जौहर श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगे सीएम योगी, चित्तौड़गढ़ में हाई अलर्ट, ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी

चित्तौडगढ़ में दर्दनाक हादसा; पेपर देकर घर जा रहा था छात्र, रास्ते में काल बनकर आई तेज रफ्तार कार

सांवरिया सेठ का खजाना: फाल्गुन में बरसे 46.58 करोड़, सोने-चांदी के भी बने रिकॉर्ड

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में कलेजा कपा देने वाली घटना, 2 मासूम बेटों को कुएं में फेंका, फिर ट्रेन के आगे कूदकर मां ने दे दी जान

अगली खबर