चित्तौड़गढ़

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पायलट बरसे सरकार पर तो कार्र्यकर्र्ताओं को आया जोश

प्रदेश में कर्ज के बोझ में दबे कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं। राज्य सरकार के हाथ किसानों के खून से रंगे हुए है। मंत्रियों के बंगलों के आगे सरकार फव्वारे लगा सकती है, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकती।
3 min read
chittorgarh
चित्तौडग़ढ़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में मंचासीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट व अन्य अतिथि।


चित्तौडग़ढ़. प्रदेश में कर्ज के बोझ में दबे कई किसान आत्महत्या कर चुके हैं। राज्य सरकार के हाथ किसानों के खून से रंगे हुए है। मंत्रियों के बंगलों के आगे सरकार फव्वारे लगा सकती है, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं कर सकती। ये बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने शुक्रवार शाम चित्तौडग़ढ़ विधानसभा क्षेत्र के मेरा गौरव, मेरा बूथ कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। सम्मेलन को चित्तौडग़ढ़ के पूर्व विधायक सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत का राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन भी माना गया। सम्मेलन से पूर्व पायलट ने जिला कांग्रेस कार्यालय में निर्मित राजीव गांधी हॉल का भी उद्घाटन किया। इससे पूर्व रिठोला चौराहे पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदयाल शर्मा एवं उनके समर्थकों ने पायलट का स्वागत किया। समर्थकों ने चित्तौड़ विधानसभा क्षेत्र से शर्मा के लिए टिकट की मांग की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ी है। बच्चियों से दुष्कर्म के मामले में राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर है। हर मोर्चे पर विफल भाजपा सरकार अब बेनकाब हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में राजस्थान, छतीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। पायलट ने घोषणा की कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो इसमें किसानों और युवाओं की भागीदारी होगी। साथ ही किसानों को दस घंटे बिजली दी जाएगी।प्रदेश सह प्रभारी तरूण कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। प्रदेश में कांग्रेस जोरदार वापसी करने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता देशभक्ति की एबीसीडी तक नहीं जानते। बॉर्डर पर जवान गोली से मर रहे हैं और दस सिर लाने का दावा करने वाले चुप बैठे हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने कहा कि सचिन पायलट प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पायलट है।उन्होंने विश्वास दिलाया कि विधानसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र की आठों सीटें कांग्रेस की झोली में जाएगी।कांग्रेस जिला प्रभारी गोपालसिंह ईडवा ने किा कि मेरा गौरव मेरा बूथ शानदार अभियान है। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मांगीलाल धाकड़, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोकचन्द जाट, शहर ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमप्रकाश मंूदड़ा ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व पायलट का ५१ किलो वजनी माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंटकर तथा पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, आरडी जावा, नारायणसिंह बड़ोली, वंदना माथुर, शोभा सोलंकी, जगदीशराज श्रीमाली आदि मौजूद थे।
........................
चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
पायलट ने कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनाव में जनता ने भाजपा को नकार चुकी है। पायलट ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में आगे आएं। किसको कौनसा पद मिलेगा, यह ऊपर वाला तय करेगाउन्होंने कहा कि वे चाहते है कि चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र की आठों सीटें कांग्रेस की झोली में जाए।
.........................
गहलोत ने सिखाई राजनीति
पूर्व विधायक सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि वर्ष १९७४ से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें राजनीति सिखाई हैं, ऐसे में उनका लगाव गहलोत से हो सकता है, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष के रूप में पायलट ने उन्हें लू में भी खड़ा कर दिया तो वे खड़े रहेंगे। जाड़ावत ने पायलट से कहा कि वे कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने वालों को माफ नहीं करें। जाड़ावत ने दावा किया कि चित्तौडग़ढ़ विधानसभाक्षेत्र सुरक्षित है, इसमें कोई भी छेद नहीं कर सकता।

जाड़ावत ब्लड प्रेशर को नार्मल रखें
जाड़ावत ने कहा कि कार्यकर्ता सुबह से ही आयोजन स्थल पर जमा होने शुरू हो गए। आंधी और बारिश की आशंका को लेकर उनका ब्लड प्रेशर हाई होने लग गया। जवाब में पायलट ने कहा कि जाड़ावतजी ब्लड प्रेशर नार्मल ही रखें, जो भी होगा नार्मल ही होगा। पायलट ने कहा कि आज से करीब १८-२० साल पहले उन्हें कांग्रेस की सदस्यता डॉ. गिरिजा व्यास ने ही दिलवाई थी, उस समय वे प्रदेशाध्यक्ष थीं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि चित्तौड़ में चुनाव हो रहे थे, तब एक नाम बदलवाने के लिए जाड़ावत भरी सर्दी में सुबह चार बजे ही जयपुर स्थित उनके घर पहुंच गए थे।

Published on:
02 Jun 2018 12:36 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी