चित्तौड़गढ़

बेगूं में कांग्रेस के शंकरलाल गुर्जर बने प्रधान, 9 सदस्यों की एकजुटता से भाजपा की रणनीति नाकाम

पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस के शंकरलाल गुर्जर ने भाजपा की चंदन बाला धाकड़ को हराकर जीत दर्ज की। 17 सदस्यीय पंचायत समिति में कांग्रेस के सभी 9 सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 5:37 PM IST
बेगूं में कांग्रेस के शंकरलाल गुर्जर बने प्रधान, 9 सदस्यों की एकजुटता से भाजपा की रणनीति नाकाम

बेगूं. क्रॉस वोटिंग की भाजपा की उम्मीदों पर पानी फिर गया। चुनाव के लिए कांग्रेस से वार्ड नंबर 4 के सदस्य शंकरलाल गुर्जर और भाजपा से वार्ड नंबर 15 की सदस्य चंदन बाला धाकड़ ने उपखंड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया के समक्ष नामांकन दाखिल किया था। मतदान प्रक्रिया के बाद रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया ने शंकरलाल गुर्जर को विजयी घोषित कर प्रमाणपत्र सौंपा और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

भाजपा की रणनीति नाकाम, कांग्रेस का आंकड़ा बरकरार

पंचायत समिति में कांग्रेस के 9 और भाजपा के 8 सदस्य निर्वाचित हैं। चुनाव में भाजपा को कांग्रेस खेमे से दो क्रॉस वोट की उम्मीद थी, लेकिन कांग्रेस ने अपने सभी सदस्यों को बांधे रखा और प्रधान पद की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। शंकरलाल गुर्जर के निर्वाचित होते ही पंचायत समिति परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।

चुनाव के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात रखा और प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस मौके पर कांग्रेस समर्थकों में पंचायत समिति सदस्य धन्नालाल व एडवोकेट रईश पठान सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं भाजपा प्रत्याशी के साथ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पूजा सोनी, मदन गोपाल धाकड़, शंभूलाल धाकड़, राकेश गुर्जर, बद्रीलाल जाट और पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह विधूड़ी सहित अन्य लोग मौजूद थे। प्रधान चुनाव के बाद अब सबकी नजरें उपप्रधान पद के चुनाव पर टिक गई हैं।

Updated on:
28 Nov 2026, 5:37 PM IST
Published on: