संशोधित नागरिकता अधिनियम एवं राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर कानून के समर्थन में सर्व समाज एवं विभिन्न राजनीतिक सामाजिक एवं जातीय संगठनों की ओर से सोमवार को नगर में समर्थन मार्च निकाला गया।
चित्तौडग़ढ़ .कपासन. संशोधित नागरिकता अधिनियम एवं राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर कानून के समर्थन में सर्व समाज एवं विभिन्न राजनीतिक सामाजिक एवं जातीय संगठनों की ओर से सोमवार को नगर में समर्थन मार्च निकाला गया। राष्ट्रवादी मंच कपासन के आह्वान पर दोपहर १२ बतजे तक नगर के बाजारो की दुकानें बंद रही। नगर से 3 किलोमीटर दूर स्थित उपखंड कार्यालय तक समर्थन मार्च निकाल गया। इस दौरान वंदे मातरम,भारत माता की जय आदि नारे गूंजते रहे। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपखंड मजिस्ट्रेट विनोद कुमार को दिया गया। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद बाजार सामान्य दिनों की तरह फिर खुल गए। समर्थन मार्च के साथ एवं नगर के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह पुलिस उप अधीक्षक वर्दी चंद गुर्जर व्रत निरीक्षक अनिल चौधरी सहित कई पुलिस अधिकारी कानून व्यवस्था पर नजर रखे रहे। नगर में दोपहर १२ बजे तक चाय दूधपान गुटखा आदि के लिए लोग तरस गए। मंच की ओर से दिए गए ज्ञापन में संशोधित नागरिकता कानून पारित करने के लिए केन्द्र सरकार का आभार जताया गया। समर्थन मार्च में व्यापार मंडल, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद सहित कई संगठनों ने भाग लिया समर्थन मार्च में सांवलिया धाम मुंगाना के महंत चेतन दास महाराज का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। राष्ट्रवादी मंच कपासन के पदाधिकारी दिलीप बारेगामा,राकेश आचार्य, राजेश बारेगामा आदि के साथ भाजपा के नगर एवं ग्रामीण मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी इसमें शामिल हुए।
बड़ीसादड़ी. केन्द्र सरकार की ओर से पारित संशोधित नागरिकताकानून के समर्थन में सोमवार को तहसीलदार कार्यालय के बाहर सभा की गई। इसमें वक्ताओं ने इस कानून के मामले में केन्द्र सरकार का समर्थन जताया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष पुष्कर राज माली,ग्रमीण मण्डल अध्यक्ष तुलसीराम शर्मा,छगनलाल गुर्जर,अविनाश लोहार, निहाल आमेटा आदि नेे विचार व्यक्त किए। सभा के बाद तहसीलदार लक्ष्मीनारायण सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।