चित्तौड़गढ़

स्वच्छ छवि का नेता चुनने के लिए मतदान करने का संकल्प

मतदान करना हम सब का अधिकार व कर्तव्य है। एक स्वच्छ छवि का नेता चुनने के लिए हम सबको वोट देना जरूरी है। इसके लिए हम सभी को जागरुक होना जरुरी है
2 min read
chittorgarh
जागो जनमत रथ चित्तौडग़ढ़़ मुख्यालय स्थिति कलेक्ट्री चौराहा पर




चित्तौडग़ढ़. मतदान करना हम सब का अधिकार व कर्तव्य है। एक स्वच्छ छवि का नेता चुनने के लिए हम सबको वोट देना जरूरी है। इसके लिए हम सभी को जागरुक होना जरुरी है। इसी जागरुकता के लिए राजस्थान पत्रिका की ओर से प्रदेशभर की सभी विधानसभाओं में जागो जनमत रथ के माध्यम से मतदाता को जागरुक किया जा रहा है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान पत्रिका के अभियान मेरा वोट मेरा संकल्प के तहत जागो जनमत-२०१८ रथ रविवार को बेगूं विधानसभा के गंगरार में पहुंचा। इसके बाद रथ चित्तौडग़ढ़़ मुख्यालय स्थिति कलेक्ट्री चौराहा पर पहुंचा जहां पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन कर कस्बे व क्षेत्रवासियों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए बताया गया जिसमें मतदान का महत्व, अपना नेता कैसा हो, फेक न्यूज पर विश्वास न करें, मतदान प्रक्रिया, प्रदेश में मतदान दिवस व मतदान की जरुरत क्यों सहित कई बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।नुक्कड़ सभा के रथ शहर में भी भ्रमण कर मतदान के प्रति जागरुक होने का संदेश दिया। साथ ही चुनाव के दौरान आने वाली फेक न्यूज से बचने तथा गुमराह नहीं होने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पत्रिका चेंजमेकर रमेश पारीक, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, सह जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, कांग्रेस जिला प्रवक्ता अहसान पठान, रश्मि नृृत्य कला केन्द्र्र की रश्मि सक्सेना, हरदीप कौर,राजकुमारी सिहला सहित कई किसान व समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
............................................
बेगूं विधानसभा क्षेत्र: गंगरार
गंगरार. कस्बे में बस स्टैंड पर राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत कार्यक्रमत मे ंमतदाताओं को वोट देने की अपील की गई। साथ ही बताया गया कि मताधिकार नहीं करने से क्या नुकसान है।इसमें नवमतदाताओं सहित सभी मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान प्रधान देवीलाल जाट ने भी मौजूद लोगों को मतदान करने व अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। मतदान हमारा अधिकार है लोग अक्सर मतदान के दिन छुट्टी होने पर घूमने निकल जाते है, लेकिन ऐसा नहीं करके मतदान अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम में बालूराम जागेटिया, कन्हैयालाल काखानी, गोपाल शर्मा रतनलाल सोनी,,बाबूलाल मोची, कमलेश शर्मा, गोपाल बीलवाल, नरेन्द्र गुर्जर, मधुसूदन शर्मा, महावीर जैन सहित समाज के विभिन्न वर्गो के लोग मौजूद थे । पत्रिका के टीम प्रभारी ने मतदान करने की शपथ दिलाई।
...............
विधासभा: फेक न्यूज से बचने के लिए बताए उपाय
निम्बाहेड़ा.जागो जनमत रथ अपने अगले पड़ाव में रविवार शाम को निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा। रथ निम्बाहेड़ा के मंडी चौराहा पर पहुंच नुक्कड़ सभा की गई।सभा में लोगों को फेक न्यूज व मतदान प्रक्रिया की जानकारी। सोशल मीडिया पर किस तरह से फेक न्यूज हावी होते है और इससे क्या नुकसान होते हैसाथ ही इससे कैसे बचा जा सकता है इसकी इसके बारे में जानकारी भी दी गई।राजस्थान पत्रिका व फेसबुक के संयुक्त अभियान शुद्ध का युद्ध के तहत भी लोगों को कई प्रकार की जानकारी दी गई। पत्रिका ने फेक न्यूज से बचने के लिए आसान तरीकें भी बताए गए साथ ही लोगों को फेक न्यूज फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई के लिए बने कानून की भी जानकारी दी। इस अवसर पर एकता सोनी, शबाना खान, अनिल अग्रवाल, रवि सोनी, लक्ष्मण सिंह बडोली यशपाल, धर्मराज जाट, महेश धूत, मानिक लाल साहू, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रहलादरॉय सोनी, पूर्व पार्षद विजय काबरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रवि सोनी, राकेश कुमावत, भावेश बम, रविन्द्र साहू, अभिषेक धुत सहित लोग मौजूद थे।

Published on:
18 Nov 2018 11:31 pm