चित्तौड़गढ़

अवैध संबध के शक में प्रेमी के साथ पत्नी की भी जान ली, तीन दिन बाद बंद घर में मिला शव

दो दिन पहले युवक की हत्या का मामला सोमवार को दोहरे हत्याकाण्ड में बदल गया।
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2018, 8:02 PM IST
double murder

बड़ीसादड़ी ( चित्तौड़गढ़)। दो दिन पहले युवक की हत्या का मामला सोमवार को दोहरे हत्याकाण्ड में बदल गया। पुलिस युवक के हत्यारे की तलाश करते आरोपित के घर तक पहुंची तो एक कमरे में उसकी पत्नी का शव भी मिल गया। वह पहले लापता बताई जा रही थी। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण अवैध सम्बन्ध बताए जा रहे हैं।

पुलिस को शुक्रवार को जरखाना मोड़ सरथला निवासी नाथुलाल नाई खून से सना पड़ा मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उदयपुर रेफर किया, जहां शनिवार को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने सोमवार को मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पालाखेड़ी निवासी प्रभुलाल को तलाशते हुए उसके घर पहुंची तो कमरे में से दुर्गन्ध आने पर ताला तोडक़र देखा। उसमें प्रभुलाल की पत्नी राधा का शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

राधा की मौत शुक्रवार को ही हो गई थी, लेकिन शव कमरे में बंद होने से पता नहीं चला। शव कमरे में डालने के बाद पति फरार था।

दोहरे हत्याकाण्ड मे मुख्य आरोपित प्रभु लाल व सहयोगी लक्ष्मीलाल गायरी, प्रकाश रावत व नन्दलाल रावत को सोमवार शाम 5 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपित प्रभुलाल ने अवैध सम्बन्धों के शक में नाथुलाल की हत्या के बाद अपनी पत्नी राधा की भी हत्या कर दी।

नाई जागृति महासभा की ओर से 28 अप्रेल को नाथुलाल के शव को थाने के बाहर रखकर प्रदर्शन कर आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने पड़ताल तेज की ओर सोमवार को मामले का राजफाश हुआ।

Published on:
Also Read
View All
चित्तौड़गढ़ में सरपंच चुनाव परिणाम आते ही बवाल: हार के बाद पोलिंग पार्टी पर पथराव, गाड़ियां तोड़ीं; कमरों में छिपकर बचाई जान

Dhanteras Special : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ में अनोखा चलन, नई लाल पोथी की शुरुआत ‘सेठजी’ के नाम से करते हैं व्यापारी

राजस्थान की इस ग्राम पंचायत में लगातार 7वीं बार बिना इलेक्शन बना सरपंच, सभी वार्ड पंच भी सर्वसम्मति से चुने गए

चित्तौड़गढ़ मर्डर केस : महिला की हत्या का राज खुला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

एक ही गांव, एक ही बिरादरी… चित्तौड़गढ़ के वार्ड 34 में ‘प्रधान बनाम प्रधान’ की अनोखी जंग, धर्मसंकट में मतदाता