चित्तौड़गढ़

विदेशी पर्यटकों के वाहन पर पथराव कर आठ हजार रुपए छीने

जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के गठवाड़ा घाटे में बेल्जियम के पर्यटकों पर रविवार देर रात लुटेरों ने पथराव किया। गाड़ी के कांच फोड़ डरा घमका कर ८ हजार रुपए छीन लिए। मामले की जानकारी मिलने पर प ुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सोमवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
less than 1 minute read
chittorgarh
विदेशी पर्यटकों के वाहन पर पथराव कर आठ हजार रुपए छीने


चित्तौडग़ढ़. जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के गठवाड़ा घाटे में बेल्जियम के पर्यटकों पर रविवार देर रात लुटेरों ने पथराव किया। गाड़ी के कांच फोड़ डरा घमका कर ८ हजार रुपए छीन लिए। मामले की जानकारी मिलने पर प ुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सोमवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे गठवाड़ा गांव में बेल्जियम के दो पर्यटकों स्वयं की गाड़ी से भ्रमण के लिए पहुंचे थे। वे गाड़ी को पहाड़ी के एकांत में खड़ा कर उसमे रात्रि विश्राम कर रहे थे कि अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी के कांच फोड़ डरा धमकाकर 8 हजार रुपये छीन कर ले गए।
पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने विदेशी पर्यटकों से लूट के मामले की गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा के मार्गदर्शन में गंगरार पुलिस उप अधीक्षक अशोक कुमार, सदर चित्तौडग़ढ़ थाना पभारी नवनीत बिहारी, राशमी थानाधिकारी रतन सिंह, विजयपुर थानाधिकारी ओंकार सिंह की पुलिस टीम गठित की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा ने सोमवार को थाना विजयपुर पंहुच घटना स्थल देखकर टीम के साथ तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दूधितलाई थाना विजयपुर निवासी अनिल पिता पन्ना लाल कंजर सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनसे लूट की राशि व वारदात में प्रयुक्त दो बाइक भी बरामद कर ली है। मामले में तीन अन्य आरोपित नामजद हुए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

Published on:
08 Apr 2019 11:18 pm
Also Read
View All
स्वरा भास्कर के विवादित बयान पर मेवाड़ में आक्रोश, मुकदमा दर्ज करने की मांग, सांसद सीपी जोशी ने भी दी चेतावनी

शातिर बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑटो चालक से लेकर हलवाई तक बन गई चित्तौड़गढ़ पुलिस, भेष बदलकर ऐसे दबोचे आरोपी

Chittorgarh : रावतभाटा में CISF जवान की मौत, सर्विस राइफल से चली गोली, परमाणु बिजली घर में तैनात था जवान

Rajasthan: पारिवारिक कलह में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पति और दूसरी पत्नी की मौत, जिंदगी से जंग लड़ रही तीसरी पत्नी

चित्तौड़गढ़: मां की हत्या की तो बेटे ने ली पिता की जान; 2 पत्नियों के बाद तीसरी संग लिव-इन में था आरोपी